Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीएम के ‘शीशमहल’ पर बाबूलाल का बड़ा हमला, बोले- स्कॉलरशिप-पेंशन रुकी, पर बन रहा 100 करोड़ का आवास
    झारखंड

    सीएम के ‘शीशमहल’ पर बाबूलाल का बड़ा हमला, बोले- स्कॉलरशिप-पेंशन रुकी, पर बन रहा 100 करोड़ का आवास

    Team JoharBy Team JoharMarch 7, 2026Updated:March 7, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले बाबूलाल मरांडी ने हाल ही में सीएम हेमंत सोरेन को टैग करते हुए झारखंड में बुनियादी सुविधाओं की कमी और मुख्यमंत्री के आलीशान आवास निर्माण को लेकर तीखा हमला बोला है। मरांडी का कहना है कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। कई ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, अस्पतालों में डॉक्टर और दवाइयों का अभाव है और लोग मामूली इलाज के लिए भी दूसरे राज्य के शहरों का रुख करने को मजबूर हैं।

    झारखंड में आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी देखने को मिलती है। राज्य के अनेक ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, अस्पतालों में डॉक्टर और दवाइयों का अभाव है और लोगों को मामूली इलाज के लिए भी दूसरे राज्य के…

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) March 7, 2026

    जनता की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान नहीं

    बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यदि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान की बजाय अपने लिए आलीशान भवन बनाने पर केंद्रित है, तो सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि कई बच्चों को पढ़ाई पूरी करने के लिए घर के गहने तक बेचना पड़ रहा है, लेकिन हेमंत सोरेन लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से ‘शीशमहल’ जैसी भव्य रिहायश का निर्माण करा रहे हैं।

    लोकतंत्र और जनसेवा की मिसाल

    मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा होती है कि वे सादगी और जनसेवा की मिसाल पेश करें। लेकिन उनके अनुसार, सोने के चम्मच से जन्मे हेमंत जी की परवरिश रजवाड़ों जैसी रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हेमंत जी दलालों, बिचौलियों और भ्रष्ट अधिकारियों के संगत में रहते हुए, अपनी जिम्मेदारियों की जगह कमीशन और कमाई को प्राथमिकता दे रहे हैं।

    छात्रवृत्ति और पेंशन के मुद्दे

    बाबूलाल मरांडी ने सीएम पर यह भी हमला किया कि छात्रों की स्कॉलरशिप और बुजुर्गों की पेंशन रोककर, हेमंत जी हर मंच पर झारखंड की गरीबी का रोना रोते हैं, लेकिन खुद 100 करोड़ के शीशमहल का निर्माण करवा रहे हैं। मरांडी ने सवाल उठाया कि ऐसे में मुख्यमंत्री यह भव्य आवास कैसे जायज ठहरा सकते हैं, जबकि आम जनता आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।

    Also Read : पश्चिम बंगाल चुनाव : झारखंड के 21 कांग्रेस नेताओं को मिली जिला पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी

    Babulal marandi CM controversy health services Hemant Soren jharkhand Jharkhand news lack of education Leader of Opposition Old Age Pension opposition attack Public Problems roads and drinking water Scholarships Sheeshmahal social media controversy छात्रवृत्ति जनता की समस्याएं झारखंड झारखंड न्यूज नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी बुजुर्ग पेंशन विपक्ष का हमला शिक्षा की कमी शीशमहल सड़क और पेयजल सीएम विवाद सोशल मीडिया विवाद स्वास्थ्य सेवाएं हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल चुनाव : झारखंड के 21 कांग्रेस नेताओं को मिली जिला पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी
    Next Article जैन प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पंचकल्याणक महोत्सव का दिया न्योता

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: रांची में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, मोबाइल के सुराग से आरोपी तक पहुंची पुलिस

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

    October 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: रांची में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, मोबाइल के सुराग से आरोपी तक पहुंची पुलिस

    October 20, 2026

    झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

    October 20, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.