Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारो में हाइवा किराया विवाद से बवाल, थाना परिसर में पिस्तौल लहराने का आरोप
    झारखंड

    बोकारो में हाइवा किराया विवाद से बवाल, थाना परिसर में पिस्तौल लहराने का आरोप

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2026Updated:January 19, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विवाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो में सीसीएल के ढोरी कांटा के पास हाइवा किराए को लेकर विवाद थाने तक पहुंच गया। विवाद देर शाम तक बढ़ता रहा। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट और धक्का-मुक्की हुई। पिछरी के राजेंद्र पाल, मनीष मिश्रा और तांतरी निवासी सत्यम मिश्रा सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि राजन साव ने थाने के कैंपस में पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। वहीं, राजन साव ने कहा कि उनके पास लाइसेंसी पिस्तौल है, लेकिन वार्ता के दौरान वह थाने में पिस्तौल लेकर नहीं आए थे।

    राजन साव ने आरोप लगाया कि उनके ऊपर भी मारपीट हुई और उनके सोने की चेन छीन ली गई। दोनों पक्षों के समर्थक थाने के बाहर जमा हो गए और तत्काल कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हल्का लाठी चार्ज किया। इस दौरान करगली बाजार निवासी 26 वर्षीय आर्यन गुप्ता को चोट लगी, जिनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल फुसरो में किया जा रहा है। इस दौरान कई अन्य लोग भी हल्की चोटें आई।

    बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह और बीडीओ मुकेश कुमार समेत अन्य अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने थाने पहुंचे। जिला से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया।

    विवाद हाइवा किराए को लेकर बढ़ा। ढोरी चेकपोस्ट निवासी दुकानदार अजय कुमार ने बताया कि हाइवा ऑनर मुन्ना विश्वकर्मा का हाइवा पिछरी निवासी राजेंद्र पाल ने बोकारो के एक प्लांट में किराए पर लगवाया था। किराया पूरा न मिलने पर विवाद हुआ। इसी दौरान राजेंद्र पाल उनके दुकान में आया और उधार में मोबिल मांगने लगा। इंकार करने पर मारपीट हुई।

    इस विवाद को सुलझाने के लिए कांग्रेसी नेता निरंजन मिश्रा, उत्तम सिंह, शिवनंदन चौहान और गणेश मल्लाह समेत कई लोग प्रयास कर रहे थे। बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि मामूली बात को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों के आवेदन लेकर जांच की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : डिमना लेक में पिकनिक के दौरान झड़प, एक युवक गंभीर घायल, मुख्य आरोपी हिरासत में

    assault BDO Bokaro compromise Crowd injuries investigation Kargali market lathi charge local leaders Pichri police police station Rajan Saw Rajendra Pal rent dispute SDO SDPO Tantri tipper truck एसडीओ एसडीपीओ करगली बाजार किराया विवाद चोट जांच तांतरी थाने पिछरी पुलिस बीडीओ बोकारो भीड़ मारपीट राजन साव राजेंद्र पाल लाठी चार्ज समझौता स्थानीय नेता हाइवा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडिमना लेक में पिकनिक के दौरान हिंसक झड़प, चापड़ से वार कर युवक को किया घायल
    Next Article सोना-चांदी की कीमत स्थिर… जानें रेट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.