Ranchi : सोने और चांदी की कीमतों में आज स्थिरता देखी जा रही है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार, 22 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,33,800 रुपये और 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,40,490 रुपये पर बिक रहा है। कल 22 कैरेट सोने का भाव 1,33,800 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,490 रुपये था। यानी आज दोनों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं, चांदी का भाव भी स्थिर है और आज यह 3,10,000 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है।
अन्य शहरों के रेट :
बोकारो : 22 कैरेट सोना 1,34,700 रुपये, 24 कैरेट सोना 1,41,800 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2,80,000 रुपये प्रति किलो
जमशेदपुर : 22 कैरेट सोना 1,31,800 रुपये, 24 कैरेट सोना 1,43,890 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2,87,820 रुपये प्रति किलो
देवघर : 22 कैरेट सोना 1,30,955 रुपये, 24 कैरेट सोना 1,42,860 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2,87,820 रुपये प्रति किलो
सोना खरीदते समय ध्यान दें :
सोने के गहने खरीदते समय क्वालिटी पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है। भारत में सोने के हॉलमार्क की जिम्मेदारी केवल BIS (Bureau of Indian Standards) की होती है।
Also Read : बोकारो में हाइवा किराया विवाद से बवाल, थाना परिसर में पिस्तौल लहराने का आरोप


