Garhwa : गढ़वा जिले के बड़गढ़ थाना क्षेत्र में बकरियों को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। घटना टिहरी पंचायत के हेसातु गांव का है जहां बकरियों को लेकर शुरू हुआ विवाद दुबियाठी टोला में दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प का कारण बन गया। सूर्यदेव यादव (55 साल) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा उनके दो बेटे और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
झगड़े की वजह : बकरियों का झुंड
जानकारी के अनुसार, विवाद की जड़ थी बकरियों को खेत में चराने का मामला। आरोप है कि सूर्यदेव यादव की तीन बकरियां रामकिशुन यादव उर्फ दुबई यादव और उनकी पत्नी कवलिया देवी ने जहर देकर मार दी। मृत बकरियों की शिकायत लेकर सूर्यदेव पंचायत मुखिया विनको टोप्पो के पास पहुंचे थे। जब उन्होंने बकरियों की तस्वीर लेने के लिए मोबाइल निकाला, तभी दूसरे पक्ष के लोग उन पर हमला कर दिया।
लाठी-टांगी से हमला, मौके पर मौत
घटना में आरोप है कि रामकिशुन यादव, राजू यादव, संतोष यादव, कवलिया देवी समेत कुल 11 लोगों ने सूर्यदेव यादव पर लाठी-टांगी से हमला किया। हमले में सूर्यदेव यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र महेश यादव और गणेश यादव गंभीर रूप से घायल हुए। इस झड़प में दो अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। गंभीर रूप से घायल महेश यादव को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में 11 पहचान किए गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस जांच और गिरफ्तारी की कोशिश
घटना की सूचना मिलते ही बड़गढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे गणेश यादव ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
Also Read : घर के आंगन में पेड़ पर लटकी मिली युवक की ला’श, पीछे बंधे थे हाथ

