Kislay Shanu
Ranchi : राजधानी में नगर निगम 2026 का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से जिला प्रशासन संपन्न करा चुकी है। चुनाव में जीत कर आये पार्षद उम्मीदवारों में कई चर्चित नाम सामने आ रहे हैं, जो डिप्टी मेयर की होड़ में लगे हैं। एक मार्च से ही अंदरूनी तौर पर पार्षदों की खरीद फरोख्त का धंधा शुरु हो गया है। डिप्टी मेयर बनाने के लिए पार्टी स्तर पर भी काम चल रहा है। कई पार्टी के पदाधिकारी पार्षदों से संपर्क करना भी शुरु कर चुके हैं। पहली बार चुनाव जीतकर आये एक पार्षद का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा पैसों का लोभ दिया जा रहा है। हालांकि, अभी तक किसी भी पार्षद को पैसा उलब्ध नहीं कराया गया है।
होली खत्म होने के बाद जोरशोर से शुरु होगा खेल
जोहार लाइव के संवाददाता से बातचीत में जीतकर आये नए पार्षद सनोज कुमार (बदना हुआ नाम) का कहना है कि पार्टी स्तर पर होली तक रुकने को बोला गया है। वहीं, बिना पार्टी स्तर के लोग भी संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने नाम का खुलासा न करने पर कहा कि अभी तक हमलोगों को घर में ही रहने को बोल गया है। होली के बाद शहर से दूर एक रिसॉर्ट के बारे में रुकने की जानकारी दी गई है।
12 लाख से 15 लाख में हो रही पार्षदों की खरीद-फरोख्त
पूरे मामले में पार्षद का कहना है कि अभी तक दो लोगों ने संपर्क किया है। एक ने 15 लाख देने की बात कही है। जबकि, दूसरे की ओर से 12 लाख तक देने की बात बोली गई है। हालांकि, अभी यह खेल कितनी दूर तक पहुंचेगा, यह किसी को अंदाजा नहीं है। दिलचस्प बात है कि होली समाप्त होने के बाद पार्षदों की बोली बढ़ने की संभावना है।
डिप्टी मेयर बनने के लिए सिर्फ 28 की सहमति
रांची नगर निगम में कुल 53 वार्ड है। इस निगम का डिप्टी मेयर बनने के लिए सिर्फ 28 पार्षदों की सहमति चाहिए। जबकि, डिप्टी मेयर बनने का इच्छुक उम्मीद 30 पार्षदों को एकजुट करने में जुटे हैं। वो इस उम्मीद पर भी आगे काम कर रहे हैं कि अगर किसी विकट परिस्थिति में एक-दो गड़बड़ भी हो जायेंगे तो कम से कम 28 पार्षद की वोट से डिप्टी मेयर बन जायेंगे।
Also Read : घर के आंगन में पेड़ पर लटकी मिली युवक की ला’श, पीछे बंधे थे हाथ


