Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गोड्डा में अवैध अंग्रेजी शराब की खेप धराई, एक तस्कर भी गिरफ्तार
    झारखंड

    गोड्डा में अवैध अंग्रेजी शराब की खेप धराई, एक तस्कर भी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2025Updated:October 13, 2025No Comments2 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अवैध अंग्रेजी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : गोड्डा जिले के बसंतराय थाना क्षेत्र में पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक शराब तस्कर को पकड़कर उसके पास से अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है।

    यह कार्रवाई उस समय की गई जब पुलिस संध्या गश्ती पर थी। शाम करीब 6:30 बजे पुलिस को खबर मिली कि डेरमा मोड़ से कुर्मा की ओर जाने वाली सड़क से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर बिहार जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लोचनी मोड़ पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया।

    करीब 7:15 बजे एक व्यक्ति पीठ पर बैग लिए मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। पुलिस को देखते ही उसने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और सशस्त्र बलों की सतर्कता से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान कामदेव यादव (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिहार के बांका जिले के धोरैया थाना अंतर्गत तिलवाड़ी गांव का निवासी है।

    जब उसके बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें विदेशी/अंग्रेजी शराब की कई बोतलें मिलीं। पूछताछ के दौरान वह किसी भी तरह के वैध कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर ली और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

    इस कार्रवाई में जब्त शराब में रॉयल स्टैग, ब्लेंडर प्राइड और मैकडॉवेल्स ब्रांड की बोतलें शामिल हैं। आरोपी जिस मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहा था, वह लाल रंग की अपाचे बाइक थी, जिसका नंबर BR10AK0153 है।

     

    अंग्रेजी शराब अपाचे बाइक अवैध शराब कामदेव यादव गोड्डा जोनल चेकिंग झारखंड पुलिस झारखंड समाचार डेरमा मोड़ नशा विरोधी अभियान न्यायिक हिरासत पुलिस छापेमारी बसंतराय थाना बांका बिहार मोटरसाइकिल तस्करी लोचनी मोड़ विदेशी शराब शराब तस्करी शराब बरामदगी. सीक्रेट इनपुट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के पायलट की दक्षिण अफ्रीका में दर्दनाक मौ’त… जानें कैसे
    Next Article गया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो युवकों से 19.95 लाख रुपये बरामद

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस में 100 से ज्यादा नौकरी कर रहे एसआईटी की रडार पर, जा सकती है नौकरी

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Teachers Day Special : कहीं एक शिक्षक पर 54 बच्चों की जिम्मेदारी, तो कहीं 2 शिक्षक संभाल रहे 164 बच्चों का भविष्य

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गोड्डा के बाद अब लातेहार – SIR में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने की साज़िश में फिर फंसी बीजेपी

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या CM हेमंत सोरेन अप्रासंगिक हो गए हैं? : सुदेश महतो

    September 5, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा अनियमितता केस में एल खियांग्ते को झटका, CID कोर्ट ने खारिज की जमानत

    September 5, 2026
    झारखंड

    झारखंड भाजपा ने की छह मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

    September 4, 2026
    Latest Posts

    झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद एनआईए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 10 आरोपी दोषी करार

    September 5, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस में 100 से ज्यादा नौकरी कर रहे एसआईटी की रडार पर, जा सकती है नौकरी

    September 5, 2026

    Teachers Day Special : कहीं एक शिक्षक पर 54 बच्चों की जिम्मेदारी, तो कहीं 2 शिक्षक संभाल रहे 164 बच्चों का भविष्य

    September 5, 2026

    गोड्डा के बाद अब लातेहार – SIR में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने की साज़िश में फिर फंसी बीजेपी

    September 5, 2026

    गाजियाबाद जासूसी केस में NIA ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.