Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी, 7 करोड़ भक्तों ने लगायी महाकुंभ में डुबकी
    ट्रेंडिंग

    कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी, 7 करोड़ भक्तों ने लगायी महाकुंभ में डुबकी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 17, 2025Updated:January 17, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महाकुंभ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : कड़ाके की ठंड के बाद भी श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं हो रहा है. महाकुंभ के पवित्र संगम में श्रद्धा से ओत-प्रोत साधु-संतो, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों का स्नान नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है. 11 जनवरी से 16 जनवरी के बीच महज 6 दिनों के अंदर अब तक 7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा ली है. गुरुवार को ही 30 लाख से ज्यादा लोगों ने संगम में पवित्र स्नान कर पुण्य फल की प्राप्ति की. योगी सरकार का अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा लोग आने वाले हैं.

    महाकुंभ

    प्रयागराज में पूरे देश और दुनिया से पवित्र त्रिवेणी में श्रद्धा और आस्था के साथ डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु प्रतिदिन लाखों की संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे हैं. गुरुवार को ही शाम 6 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 लाख से ज्यादा लोगों ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर लिया. इसमें 10 लाख कल्पवासियों के साथ-साथ देश विदेश से आए श्रद्धालु एवं साधु-संत शामिल रहे. पूरे महाकुंभ मेला क्षेत्र में भक्तों का तांता लगा रहा. पूरे देश की विविध संस्कृतियों की झलक इस महाकुम्भनगर में देखने को मिल रही है.

    11 जनवरी से 16 जनवरी तक बना स्नानार्थियों का रिकॉर्ड

    मिली जानकारी के अनुसार 11 जनवरी से लेकर 16 जनवरी तक अब तक 7 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. महाकुंभ से पहले 11 जनवरी को लगभग 45 लाख लोगों ने स्नान किया तो वहीं 12 जनवरी को 65 लाख लोगों के स्नान करने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ. इस तरह महाकुंभ से दो दिन पहले ही एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान का रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. वहीं महाकुंभ के पहले दिन पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व पर 1.70 करोड़ लोगों ने स्नान कर रिकॉर्ड बनाया तो अगले दिन 14 जनवरी को मकर संक्रांति यानि अमृत स्नान के अवसर पर 3.50 करोड़ लोगों ने संगम में श्रद्धा की डुबकी लगाई. इस तरह, महाकुंभ के पहले दो दिनों में 5.20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई. इसके अलावा, 15 जनवरी को महाकुंभ के तीसरे दिन 40 लाख और 16 जनवरी को शाम 6 बजे तक 30 लाख लोगों ने संगम स्नान किया. इस तरह, स्नानार्थियों की संख्या ने 7 करोड़ की संख्या को पार कर लिया है.

    महाकुंभ

    Also Read : मौसम में दिख सकता है उतार-चढ़ाव, जानें आपने शहरों का हाल

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 17 January 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read : 8000 करोड़ रुपये का निवेश, रोजगार के नए अवसर होंगे पैदा..

    Also Read : रांची से कर्नाटक तक दो बहनों की पूरी कहानी बता गये SSP… देखें वीडियो

    Also Read : ब’मबाजी के मास्टरमाइंड कारू यादव को कई स्पॉट पर ले गयी पुलिस

    45 करोड़ श्रद्धालु 450 million devotees devotees' enthusiasm dip of faith holy bath householders Indian Culture Kalpavasis Kumbh Mela preparations mahakumbh 2025 pilgrims Prayagraj Kumbh. Religious event saints and sages Sangam bathing record Sangam Triveni severe cold spiritual merit Spirituality Yogi government अध्यात्म आस्था की डुबकी कड़ाके की ठंड कल्पवासी कुंभ मेले की तैयारियां गृहस्थ धार्मिक आयोजन पवित्र स्नान पुण्य फल प्रयागराज कुंभ भारतीय संस्कृति महाकुंभ 2025 योगी सरकार श्रद्धालुओं का जोश संगम त्रिवेणी संगम स्नान रिकॉर्ड साधु-संत स्नानार्थी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू और गढ़वा में Petrol सबसे महंगा, सस्ता कहां… जानें
    Next Article झारखंड के इतने घरों में लग चुका है Smart Meter, इतने में लगना बाकी

    Related Posts

    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.