Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड के इतने घरों में लग चुका है Smart Meter, इतने में लगना बाकी
    झारखंड

    झारखंड के इतने घरों में लग चुका है Smart Meter, इतने में लगना बाकी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 17, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मीटर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : इस वर्ष झारखंड के सभी बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने यह काम शुरू कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार दूसरे चरण में 13.41 बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे. इसमें ज्यादातर शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता हैं. रांची और धनबाद में पहले से ही स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है. रांची में 3.50 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है, जिसमें 3 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं. वहीं, धनबाद में एक लाख घरों में मीटर लगाना है, जिसमें 75 हजार घरों में मीटर लग चुके हैं. दूसरे चरण में रांची व धनबाद में भी 40-40 हजार अतिरिक्त उपभोक्ताओं के घरों में मीटर लगाये जायेंगे. केंद्र सरकार की RDSS (आरडीएसएस) स्कीम के तहत राज्य भर के सभी बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाये जाने हैं. बात दें कि राज्यभर में 46.48 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं.

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के लाभ?

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर को एक्यूरेट रीडिंग के लिए जाना जाता है. उपभोक्ता जितनी बिजली खपत करना चाहते हैं, उसकी एक अनुमानित राशि पूर्व में ही री-चार्ज कराके जमा कर सकते हैं. वे JBVNL की वेबसाइट अथवा कंज्यूमर सेल्फ केयर ऐप में जाकर लाइव खपत, लोड आदि की जानकारी ले सकते हैं. यदि उपभोक्ता कहीं बाहर जा रहे हैं, तो वह वेबसाइट पर इसकी सूचना देकर अपनी बिजली आपूर्ति बंद करा सकते हैं अथवा मेन स्विच ऑफ करके जा सकते हैं.

    Smart Meter लगाने की वजह: 

    JBVNL का अभी एंटीएंडसी लॉस करीब 25-30 प्रतिशत के आसपास है. इसे कम करने के लिए स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे हैं. इस मीटर में एक डिवाइस लगा होता है, जिससे इसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग JBVNL मुख्यालय से की जाती है. मीटर की ऑनलाइन रीडिंग कर उपभोक्ता के व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर बिल की कॉपी भेज दी जा रही है. अब उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर को मीटर से जोड़ा जा रहा है. तब JBVNL को मीटर रीडर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे बोर्ड का खर्च घटेगा और घाटा कम होगा.

    झारखंड के किस जिले में कितने स्मार्ट मीटर लगेंगे?

    • बोकारो में 106611
    • चतरा में 16899
    • देवघर में 87326
    • धनबाद में 40393
    • दुमका में 18152
    • पूर्वी सिंहभूम में 195621
    • गढ़वा में 89041
    • गिरिडीह में 77114
    • गोड्डा में 33546
    • गुमला में 36899
    • हजारीबाग में 93230
    • जामताड़ा में 70177
    • खूंटी में 15819
    • कोडरमा में 48290
    • लातेहार में 20561
    • लोहरदगा में 14826
    • पाकुड़ में 25759
    • पलामू में 63558
    • रामगढ़ में 72945
    • रांची में 40457
    • साहिबगंज में 56831
    • सरायकेला में 58041
    • सिमडेगा में 13336
    • पश्चिमी सिंहभूम में 45874
    • कुल – 13,41,306

    Also Read : मौसम में दिख सकता है उतार-चढ़ाव, जानें आपने शहरों का हाल

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 17 January 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read : 8000 करोड़ रुपये का निवेश, रोजगार के नए अवसर होंगे पैदा..

    Also Read : रांची से कर्नाटक तक दो बहनों की पूरी कहानी बता गये SSP… देखें वीडियो

    Also Read : ब’मबाजी के मास्टरमाइंड कारू यादव को कई स्पॉट पर ले गयी पुलिस

    13.41 lakh consumers 13.41 लाख उपभोक्ता central government Dhanbad Dhanbad smart meters domestic consumers electricity consumers electricity project electricity reforms jharkhand Jharkhand Bijli Vitran Nigam Limited Jharkhand Development Jharkhand electricity plan Prepaid Meters ranchi Ranchi smart meters RDSS scheme Revamped Distribution Sector Scheme. smart meter scheme Smart Meters smart prepaid meters urban areas आरडीएसएस स्कीम केंद्र सरकार घरेलू उपभोक्ता झारखंड झारखंड बिजली योजना झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड झारखंड विकास धनबाद धनबाद स्मार्ट मीटर प्रीपेड मीटर बिजली उपभोक्ता बिजली परियोजना बिजली सुधार रांची रांची स्मार्ट मीटर राष्ट्रीय वितरण क्षेत्र सुधार योजना शहरी क्षेत्र स्मार्ट प्रीपेड मीटर स्मार्ट मीटर स्मार्ट मीटर योजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकड़ाके की ठंड पर आस्था भारी, 7 करोड़ भक्तों ने लगायी महाकुंभ में डुबकी
    Next Article इंस्टाग्राम फ्रेंड ने लूट ली छात्रा की आबरू… जानें पूरा मामला

    Related Posts

    क्राइम

    ‘डिजिटल अरेस्ट’ के आरोपियों को जमानत नहीं, CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, बोले- मौका मिला तो जमानत आदेश रद्द कर देंगेः सीजेआई सूर्यकांत

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पुलिस की चिंता न करें, लाठियों से न डरें’, राहुल गांधी ने किया दिल्ली मार्च का आह्वान

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    2 करोड़ रुपये लेने तक मुकदमा लड़ूंगा, सुभाष गर्ग के खिलाफ केस पर निशिकांत दुबे का ऐलान

    October 29, 2026
    आदिवासी

    कार्तिक उरांव जयंती आज: इंजीनियर से आदिवासी अधिकारों के पैरोकार तक का सफर, डिलिस्टिंग बहस में क्यों याद किए जाते हैं?

    October 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड : कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी

    October 29, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-3: संसद के बाद मुंबई में 166 और पहलगाम में 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतारने वाले लश्कर-ए-तैयबा के झारखंड में 6 संदिग्ध, जानिये कौन क्या कर रहा है

    October 29, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल : 60 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी, कैबिनेट ने 1,199 नए पदों को दी मंजूरी

    October 29, 2026

    ‘डिजिटल अरेस्ट’ के आरोपियों को जमानत नहीं, CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, बोले- मौका मिला तो जमानत आदेश रद्द कर देंगेः सीजेआई सूर्यकांत

    October 29, 2026

    ‘पुलिस की चिंता न करें, लाठियों से न डरें’, राहुल गांधी ने किया दिल्ली मार्च का आह्वान

    October 29, 2026

    2 करोड़ रुपये लेने तक मुकदमा लड़ूंगा, सुभाष गर्ग के खिलाफ केस पर निशिकांत दुबे का ऐलान

    October 29, 2026

    कार्तिक उरांव जयंती आज: इंजीनियर से आदिवासी अधिकारों के पैरोकार तक का सफर, डिलिस्टिंग बहस में क्यों याद किए जाते हैं?

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.