Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»सिरसा में डेरे की जमीन को लेकर दो ग्रुप में झड़प: फायरिंग में 6 घायल
    क्राइम

    सिरसा में डेरे की जमीन को लेकर दो ग्रुप में झड़प: फायरिंग में 6 घायल

    Sponsored By: ADITI ARYA August 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिरसा: हरियाणा के सिरसा में नामधारी डेरे की जमीन को लेकर 2 ग्रुपों में हिंसक झड़प हो गई.  दोनों के बीच गोलियां चलीं, जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. फायरिंग की सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची तो उन पर भी गोलियां चला दी गई. यह देख पहले पुलिस वाले जान बचाने के लिए भागे. इसके बाद आंसू गैस के गोले छोडक़र भीड़ को वहां से खदेड़ा. हिंसक झड़प के बाद स्क्क विक्रांत भूषण पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे. तनावपूर्ण हालात को देखते हुए जीवन नगर एरिया में पुलिस फोर्स तैनात की गई है. घायलों को इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

    डेरे की जगह पर काफी संख्या में पुलिस तैनात की गई है. पुलिस को शक है कि हमलावर अभी भी हथियार लेकर खेतों में छुपे हुए हैं. गांव के सरपंच सुखचैन सिंह ने बताया नामधारी सिख समुदाय में दो धाम हैं. एक धाम लुधियाना में श्री भैणी साहिब है, जिसका प्रबंधन सतगुरु उदय सिंह करते हैं. दूसरा धाम रानियां के जीवन नगर में है, इस डेरे का प्रबंधन उदय सिंह के भाई ठाकुर दलीप सिंह करते हैं. आज सुबह सतगुरु उदय सिंह के अनुयायी डेरा जीवन नगर से सटी 12 एकड़ जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आए थे. जमीन श्री जीवन नगर नामधारी धाम से सटी है. दलीप सिंह के अनुयायी मिट्ठू सिंह का दावा है कि यह जमीन उनकी है.

    पुलिस पर किया गोली से हमला

    कब्जा लेने की कोशिश का पता चलते ही दूसरा पक्ष वहां पहुंच गया. जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा हो गया. मिट्‌ठू सिंह ने कहा कि सतगुरु उदय सिंह के करीब 250 अनुयायी जमीन पर कब्जा करना चाहते थे. इसके बाद अनुयायियों ने डेरे पर हमला कर दिया. चश्मदीदों के मुताबिक इसके बाद दोनों ग्रुपों के समर्थक आमने-सामने हो गए. उनके बीच फायरिंग शुरू हो गई. जिसमें 6 लोगों को गोली लग गई. माहौल इस कदर खराब हो गया कि वहां चीख पुकार मच गया. इसका पता चलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची. पुलिस के आने तक भी वहां दोनों पक्षों में गोलियां चल रहीं थी. पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उनके ऊपर भी फायरिंग कर दी गई.  इस दौरान पुलिस वालों को जान बचाने के लिए भागना पड़ा.

    हालांकि इसके बाद पुलिस ने भीड़ को शांत करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे. इसके बाद एसपी विक्रांत भूषण भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. जीवन नगर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं अभी तक इस मामले में किसी के मरने की सूचना नहीं है लेकिन जिन 6 लोगों को गोली लगी है, वह गंभीर रूप से घायल हैं। डॉक्टरों ने 4 लोगों को सिविल अस्पताल सिरसा से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया है. वहीं, 2 लोगों का सिरसा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

    #Online news 6 लोग गोली से घायल Current News Jharkhand news Johar Live Latest news दो पक्षों में लड़ाई मुख्य समाचार लड़ाई मामला स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article12 अगस्त का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
    Next Article Breaking हजारीबाग में हवलदार की ह’त्या कर कैदी अस्पताल से फरार, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    क्राइम

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026
    खेल-सिनेमा

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    3 दिन बाद खत्म होगा अल्टीमेटम, जयराम महतो की गिरफ्तारी होगी या सिर्फ दिखावा?

    August 28, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी के सदस्य डॉ. जमाल अहमद रहते थे श्वेता गुप्ता से नाराज, इसलिए नहीं किया था रिजल्ट पर हस्ताक्षर

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल ने विदेशी मदद क्यों ठुकराई?

    August 28, 2026
    Latest Posts

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.