Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»आपातकाल के 50 वर्ष पूरे, PM मोदी सहित कई नेताओं ने किया ट्वीट
    ट्रेंडिंग

    आपातकाल के 50 वर्ष पूरे, PM मोदी सहित कई नेताओं ने किया ट्वीट

    Team JoharBy Team JoharJune 25, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आपातकाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : आज, भारत ने 25 जून 1975 को लागू हुए आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाएगी। इस अवसर पर, PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंनी अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर आपातकाल को देश के लोकतंत्र के लिए ‘काला अध्याय’ करार दिया और इसके खिलाफ लड़े लोगों को श्रद्धांजलि दी।

    PM नरेंद्र मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि आपातकाल के दौरान संविधान के मूल्यों को कुचला गया, मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया, प्रेस की स्वतंत्रता छीन ली गई और कई नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों व आम नागरिकों को जेल में डाल दिया गया। उन्होंने कहा, “यह दिन हमें संविधान के सिद्धांतों को मजबूत करने और विकसित भारत के सपने को साकार करने की प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर देता है।” उन्होंने उन सभी लोगों को नमन किया, जिन्होंने आपातकाल के खिलाफ एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा की और तत्कालीन कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल किया।

    We also reiterate our commitment to strengthening the principles in our Constitution and working together to realise our vision of a Viksit Bharat. May we scale new heights of progress and fulfil the dreams of the poor and downtrodden. #SamvidhanHatyaDiwas

    — Narendra Modi (@narendramodi) June 25, 2025

    Today marks fifty years since one of the darkest chapters in India’s democratic history, the imposition of the Emergency. The people of India mark this day as Samvidhan Hatya Diwas. On this day, the values enshrined in the Indian Constitution were set aside, fundamental rights…

    — Narendra Modi (@narendramodi) June 25, 2025

    केंद्रीय गृह मंनी अमित शाह ने आपातकाल को ‘कांग्रेस की सत्ता की भूख का अन्यायकाल’ बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इस दिन को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में नामित किया ताकि नई पीढ़ी उस दौर की पीड़ा और यातना को समझ सके। शाह ने लिखा, “आपातकाल कोई राष्ट्रीय आवश्यकता नहीं थी, बल्कि कांग्रेस और एक व्यक्ति की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रतीक था। प्रेस की स्वतंत्रता छीनी गई, न्यायपालिका को बंधक बनाया गया और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेल में डाला गया। देशवासियों ने ‘सिंहासन खाली करो’ का नारा बुलंद किया और तानाशाही को उखाड़ फेंका।”

    ‘आपातकाल’ कांग्रेस की सत्ता की भूख का ‘अन्यायकाल’ था। 25 जून 1975 को लगे आपातकाल में देशवासियों ने जो पीड़ा और यातना सही, उसे नई पीढ़ी जान सके, इसी उद्देश्य से मोदी सरकार ने इस दिन को ‘संविधान हत्या दिवस’ का नाम दिया। यह दिवस बताता है कि जब सत्ता तानाशाही बन जाती है, तो जनता उसे… pic.twitter.com/UdGRzNCcgw

    — Amit Shah (@AmitShah) June 25, 2025


    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ‘आंतरिक अशांति’ का बहाना बनाकर आपातकाल थोपा और संविधान की हत्या की। उन्होंने आरोप लगाया कि 50 वर्ष बाद भी कांग्रेस की मानसिकता तानाशाही वाली ही है। ‘संविधान हत्या दिवस’ के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए है, जिसमें आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वालों को याद किया जाएगा। यह दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अनुस्मारक के रूप में देखा जा रहा है।

    25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ‘आंतरिक अशांति’ का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल थोप कर देश के संविधान की हत्या कर दी थी।

    50 वर्ष बाद भी कांग्रेस उसी मानसिकता के साथ चल रही है, उसकी नीयत आज भी वैसी ही तानाशाही वाली है।
    #SamvidhanHatyaDiwas pic.twitter.com/iKZKDcRSFO

    — Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) June 25, 2025

    Also Read : शुभांशु शुक्ला आज रचेंगे इतिहास, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए होंगे रवाना

    25 जून 1975 50th Anniversary of Emergency Amit shah anti-Emergency movement Bjp Civil Liberties Constitution Murder Day dark chapter democracy democratic rights Emergency Indian Constitution Indian politics JP Nadda June 25 1975 Opposition PM Narendra Modi PM नरेंद्र मोदी Political History social media tribute X Platform X प्लेटफॉर्म अमित शाह आपातकाल आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ आपातकाल विरोध काला अध्याय जेपी नड्डा नागरिक स्वतंत्रता भाजपा भारतीय राजनीति भारतीय संविधान राजनीतिक इतिहास लोकतंत्र लोकतांत्रिक अधिकार विपक्ष श्रद्धांजलि संविधान हत्या दिवस सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, अलर्ट जारी
    Next Article पुलिस विभाग पर ₹28.06 करोड़ का बिजली बिल बकाया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    Latest Posts

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.