Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, अलर्ट जारी
    झारखंड

    रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

    Team JoharBy Team JoharJune 25, 2025Updated:June 25, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बारिश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मॉनसूनी बारिश की शुरुआत से भीषण गर्मी से त्रस्त लोगों को बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है, जो किसानों और आम जनता के लिए राहत की खबर है।

    चक्रवाती परिसंचरण से बढ़ी बारिश की गतिविधियां

    मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के दक्षिणी हिस्से में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके कारण एक टर्फलाइन झारखंड से होकर गुजर रही है। इससे बारिश की गतिविधियों में तेजी आई है। मंगलवार शाम 5:30 बजे तक रांची में 55.8 मिमी, लातेहार में 26.5 मिमी और खूंटी में 22.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। आज यानी बुधवार को दोपहर 12 बजे के बाद भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

    मुख्य शहरों का तापमान और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) :

    शहरअधिकतम/न्यूनतम तापमान (°C)AQI
    रांची29 / 2385
    जमशेदपुर32 / 2475
    धनबाद31 / 2598
    बोकारो31 / 2587

    14 जिलों के लिए मौसम अलर्ट

    मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है :

    • 25 जून : साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, दुमका, देवघर, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और गुमला में येलो अलर्ट।
    • 26 जून : पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और गुमला में ऑरेंज अलर्ट, जबकि रांची, लोहरदगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में येलो अलर्ट।
    • 27 जून : गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला में येलो अलर्ट।

    तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत

    बारिश के कारण झारखंड का औसत तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

    किसानों के लिए खुशखबरी

    लगातार बारिश से किसानों में उत्साह का माहौल है। खरीफ फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल स्थिति बन रही है और बुवाई के काम में तेजी आने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। लोगों से सतर्क रहने, मौसम विभाग की सलाह मानने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

    Also Read : शुभांशु शुक्ला आज रचेंगे इतिहास, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए होंगे रवाना

    Agriculture extreme heat general public heavy rainfall intermittent rain jharkhand Jharkhand monsoon Jharkhand news Jharkhand weather June 2025 monsoon rain rain forecast ranchi relief for farmers temperature drop weather department weather update आम जनता किसानों के लिए राहत खेती जून 2025 झारखंड झारखंड मानसून झारखंड मौसम झारखंड समाचार तापमान में गिरावट बारिश की संभावना भारी बारिश भीषण गर्मी मॉनसूनी बारिश मौसम अपडेट मौसम विभाग रांची रुक-रुक कर बारिश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशुभांशु शुक्ला आज रचेंगे इतिहास, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए होंगे रवाना
    Next Article आपातकाल के 50 वर्ष पूरे, PM मोदी सहित कई नेताओं ने किया ट्वीट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससीः कोर्ट स्टे में फंसे 1932 कर्मचारी, सिर्फ हाजिरी बना रहे, न काम न सैलरी; कार्मिक सचिव 14 दिन से छुट्टी पर

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल प्रकरण : सोमांश और राहुल की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ी

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अब 7 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    September 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    Latest Posts

    नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससीः कोर्ट स्टे में फंसे 1932 कर्मचारी, सिर्फ हाजिरी बना रहे, न काम न सैलरी; कार्मिक सचिव 14 दिन से छुट्टी पर

    September 2, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल प्रकरण : सोमांश और राहुल की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ी

    September 2, 2026

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अब 7 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.