Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»निक्षय पोषण योजना के तहत 50 टीबी मरीजों को लिया गया गोद
    झारखंड

    निक्षय पोषण योजना के तहत 50 टीबी मरीजों को लिया गया गोद

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2025Updated:October 31, 2025No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निक्षय पोषण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को निक्षय पोषण योजना के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जिला परिषद सदस्य, सांसद प्रतिनिधि और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

    कार्यक्रम के दौरान कुल 50 टीबी मरीजों को “निक्षय मित्र” बनाकर गोद लिया गया। इन मरीजों को पौष्टिक आहार से युक्त पोषण किट प्रदान की गई। योजना के तहत प्रत्येक टीबी मरीज को 6 माह तक हर महीने ₹600 मूल्य का पोषण किट दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार करना और टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देना है।

    प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने इस अवसर पर कहा कि “टीबी उन्मूलन केवल सरकार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। प्रशासन, जनप्रतिनिधि और आम जनता की संयुक्त भागीदारी से ही इस बीमारी को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है।”

    उन्होंने मरीजों से नियमित रूप से दवाएं लेने और पूरा उपचार कराने की अपील की। वहीं, उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि “निक्षय मित्र” बनकर समाज के जरूरतमंद वर्गों की मदद करना एक सराहनीय कदम है, जो मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है।

    सभी निक्षय मित्रों से यह भी आग्रह किया गया कि वे गोद लिए गए मरीजों की नियमित स्वास्थ्य निगरानी करें और उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करें। इस कार्यक्रम ने न केवल टीबी उन्मूलन की दिशा में उम्मीद जगाई है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया है।

     

     

    जनस्वास्थ्य झारखंड समाचार टीबी उन्मूलन टीबी मरीज डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव निक्षय पोषण योजना निक्षय मित्र पाकुड़ पोषण किट महेशपुर स्वास्थ्य विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleGGSESTC में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज, देशभर के शिक्षाविद और शोधकर्ता हो रहे शामिल
    Next Article सीएम हेमंत पहुंचे रामगढ़, विधायक ममता देवी के दिवंगत ससुर को दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    Latest Posts

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.