Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भीषण सड़क हादसे में गर्भवती महिला समेत 4 की गई जान
    जोहार ब्रेकिंग

    भीषण सड़क हादसे में गर्भवती महिला समेत 4 की गई जान

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 9, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हादसे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar : बिहार के नालंदा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. मिली जानकारी के अनुसार एक भीषण सड़क हादसे में गर्भवती महिला समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों का इलाज हायर सेंटर विम्स पावापुरी में चल रहा है. इसमें तीन की हालात नाजुक बनी हुई है. हादसे के बाद हाइवा चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया है.

    पहली घटना : हादसे में गर्भवती महिला की मौत : 

    पहली घटना पावापुरी ओपी क्षेत्र के चोरसुआ पुल की है, जहां बाइक सवार भाई-बहन को हाइवा ने टक्कर मार दिया. जिससे बाइक पर सवार गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप जख्मी हो गया. मृतका की पहचान नवादा जिला के खराट गांव निवासी शादाब खान की 22 वर्षीय पत्नी सदफ खातून और जख्मी भाई की पहचान अल्तमश के रूप में हुई है.

    जख्मी अल्तमश ने बताया कि वो अपनी बहन को मेडिकल जांच के लिए बिहारशरीफ लाया था. वापस लौटने के दौरान बकरा गांव के पास चोरसुआ पुल पर हाइवा ने टक्कर मार दी. जिससे सदफ खातून की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और वह जख्मी हो गया. जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया है.

    वहीं दूसरी घटना : हाइवा और ऑटो की टक्कर में तीन की मौत 

    वहीं दूसरी घटना छबिलापुर थाना क्षेत्र प्रगति पैट्रोल पंप के पास की है. यहां भी एक हाइवा ने ऑटो में टक्कर दी. इस हादसे में ऑटो पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि 3 गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सभी का इलाज विम्स पावापुरी हायर सेंटर में चल रहा है. मृतकों में एक महिला की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र बरनौसा गांव निवासी गौतम कुमार की पत्नी कंचन देवी के रूप में हुई है, जबकि अन्य दो मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

    बता दें कि पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है. वहीं हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में बरनौसा की प्रियंका देवी, रिंकी देवी और पंडारक छपरा के निवासी तारिणी प्रसाद के पुत्र रवि रंजन प्रसाद शामिल हैं. सभी घायलों को राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पावापुरी रेफर कर दिया गया है.

    घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सभी मृतक और घायल सरबहदा गांव से ऑटो में सवार होकर अपने गांव बरनौसा लौट रहे थे. उसी दौरान रास्ते में एक हाइवा ने ऑटो में टक्कर मार दी. हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ओमकेश्वर, डीएसपी सुनील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर संजय कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. राजगीर डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी है.

    Also Read: बेकाबू ऑटो पेड़ से टकराया, तीन घायल

    Also Read: ‘उम्मीद है हम सब आज रात सुरक्षित रहें’, लॉस एंजेलिस की आग पर Priyanka Chopra का आया पोस्ट

    Also Read: रांची समेत झारखंड में सर्दी का सितम, जानें कब तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

    Also Read: तिरुपति मंदिर में कैसे मची भगदड़, जिसने ली 6 श्रद्धालुओं की जान

    Also Read: अपराध रोकने रांची पुलिस गली-मोहल्ले में करेगी पैदल गश्ती : SSP

    Also Read: MSME इकाईयों की हालत पर समीक्षा कर गये प्रमंडलीय आयुक्त

    Also Read: खड़े ट्रकों से तेल टपाने को लगाया था गजब फॉर्मूला… जानें

    absconding driver Accident Bihar Critically Injured high speed Hyva driver injured treatment Nalanda pregnant woman Road Accident road mishap tragic death VIMS Pawapuri गंभीर रूप से घायल गर्भवती महिला घायलों का इलाज तेज रफ्तार दर्दनाक मौत नालंदा फरार चालक बिहार विम्स पावापुरी सड़क दुर्घटना सड़क हादसा हाइवा चालक हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“मेरा आदेश न जाए तब तक…”, कुख्यात राहुल सिंह ने किया धमकी भरा पोस्ट
    Next Article बिहार MLC उपचुनाव के लिए NDA प्रत्याशी ललन प्रसाद ने किया नामांकन, CM नीतीश रहे मौजूद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.