Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग में 39 पुलिस अफसरों का तबादला… देखें लिस्ट
    झारखंड

    हजारीबाग में 39 पुलिस अफसरों का तबादला… देखें लिस्ट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 9, 2026Updated:May 9, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तबादला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसपी अमन कुमार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत 39 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इस बदलाव के बाद जिले के कई थानों और अंचलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में सदर, विष्णुगढ़, बरही, पेलावल, दारू, चरही, केरेडारी, चौपारण, कटकमदाग, बरकठा, मुफ्फसिल, लोहसिंघना और महिला थाना सहित कई महत्वपूर्ण थाने शामिल हैं। कई थाना प्रभारियों को हटाकर दूसरे स्थानों पर भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को अंचल स्तर पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

    इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

    जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है। पुलिस निरीक्षक चन्द्रशेखर कुमार को बरही अंचल से सदर थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि सुभाष सिंह को सदर से विष्णुगढ़ थाना भेजा गया है। सपन कुमार महथा को एसटीएफ प्रभारी से बरही अंचल की जिम्मेदारी दी गई है और अनिल कुमार को विष्णुगढ़ से पेलावल अंचल स्थानांतरित किया गया है। वहीं शाहिद रजा को बड़कागांव अंचल तथा बिमल लकड़ा को दारू अंचल में पदस्थापित किया गया है। अमित खाखा को साइबर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अजीत कुमार-01 को चरही थाना, नेमधारी रजक को केरेडारी, सरोज सिंह चौधरी को दारू थाना, मुकेश कुमार सिंह को कोर्रा थाना और राणा भानु प्रताप सिंह को कटकमदाग थाना भेजा गया है।

    महिला पुलिस पदाधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

    महिला पुलिस पदाधिकारियों में कुमारी राधा रागनी को महिला थाना बरही और किरण कच्छयप को महिला थाना सदर में पदस्थापित किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को तुरंत अपने-अपने नए स्थान पर योगदान देने और कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया है।

    Also Read : झारखंड के कई जिलों में मौसम बिगड़ने की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    administrative reshuffle bihar jharkhand news circle officer Crime Control Cyber Police Station district update Hazaribagh Jharkhand police law and order Police Officials police reshuffle news police transfer SP Aman Kumar Station Incharge STF transfer list
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के कई जिलों में मौसम बिगड़ने की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
    Next Article किसानों के हक पर डाका डालने वाले जमाखोरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा : उपायुक्त

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.