Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अदाणी फॉउंडेशन के मुफ्त नेत्र जांच शिविर में 39 मरीजों को मिला निःशुल्क चश्मा
    झारखंड

    अदाणी फॉउंडेशन के मुफ्त नेत्र जांच शिविर में 39 मरीजों को मिला निःशुल्क चश्मा

    Team JoharBy Team JoharJune 27, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • ग्रामीणों ने कहा- अदाणी फॉउंडेशन की कोशिश से आंखों में लौटी रौशनी, देखने की समस्या हुई दूर

    बड़कागांव (हजारीबाग)। गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने पिछले 17 जून को हरली स्थित पंचायत भवन में दस मुफ्त नेत्र जांच शिविर की शुरुआत की थी, जिसके तहत पहले शिविर में पुरुष और महिलाओं समेत 39 मरीजों को देखने में समस्या हो रही थी। हजारीबाग के नेत्र चिकित्सक परिमल पीयूष ने इनके आंखों की जांच की और उचित पॉवर का चश्मा लगाने की सलाह दी थी, जिसके बाद आज मंगलवार को अदाणी फॉउंडेशन की ओर से पंचायत भवन में सभी मरीजों को चश्मा प्रदान किया। निःशुल्क चश्मा पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। ग्रामीणों ने कहा कि अदाणी फॉउंडेशन की कोशिश से उन्हें नयी दृष्टि मिली है। अब नजदीक के साथ-साथ दूर भी स्पष्ट नजर आने लगा है।

    “खर्च और समय दोनों की हुई बचत”

    इस अवसर पर लाभान्वित ग्रामीण केवल महतो, ओमप्रकाश कुमार, रामदेशी महतो और तारा देवी समेत अन्य ने कहा कि इससे पहले उन्हें अपने आखों की जांच के लिए हजारीबाग जाना पड़ता था। वहां जाकर डॉक्टर के यहां शुल्क देकर नंबर लगवाना पड़ता था। इसके बाद दुबारा चश्मा लाने के लिए हजारीबाग जाना पड़ता था। इन सभी प्रक्रिया में पैसे खर्च होने के साथ-साथ समय भी लगता था। अब अदाणी फॉउंडेशन के सहयोग से घर बैठे ही डॉक्टर से जांच हो गयी और चश्मा भी घर आ गया।

    अदाणी फॉउंडेशन लगाएगा दस निःशुल्क शिविर

    आने वाले महीनों में अदाणी फॉउंडेशन की ओर से विभिन्न गावों में कुल दस मुफ्त नेत्र शिविर लगाए जाएंगे और डॉक्टर की सलाह पर मरीजों को आवश्यक दवाईयां और चश्मा निशुल्क प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में खनन परियोजना प्रमुख धर्मेंद्र दुबे, उप महाप्रबंधक संजय कुमार, सेवानिवृत डीएसपी सूर्यकुमार सिंह और सीएसआर प्रबंधक मोहित गुप्ता, शरद मिश्रा आदि मौजूद थे।

    लगातार जारी है सामाजिक दायित्वों का निर्वहन

    अदाणी फॉउंडेशन की ओर से बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गावों में लगातार सामाजिक दायित्वों का निर्वहन जारी है। फॉउंडेशन ने हाल ही में 70 टीबी के नए मरीजों को गोद लिया है। इससे पहले गोद लिए गए 60 टीबी मरीजों में अधिकतर स्वस्थ हो चुके हैं। फॉउंडेशन की ओर से गावों में निःशुल्क हेल्थ कैम्प लगाए जा रहे हैं, जहां लोगों को दवाइयां और उचित परामर्श दिया जाता है। हरली हाइ स्कूल में बच्चों के लिए विज्ञान विषय के स्पेशल टीचर नियुक्त किए गए हैं। आने वाले दिनों में अदाणी फॉउंडेशन की ओर सीएसआर के तहत और भी कई कार्य किए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों का जीवन और सुगम होगा।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट ने कहा, नियमितीकरण की नीति पर सही ढंग से कार्य नहीं हो रहा
    Next Article कुख्यात नक्सली प्रद्युमन शर्मा का खास सहयोगी आनंदी पासवान गिरफ्तार, अब टेरर फंडिंग मामले में एक-एक राज खोलेगी एनआईए

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    Latest Posts

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.