Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»301 दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे सहायक उपकरण, 30 जुलाई से शुरू होंगे जांच शिविर
    झारखंड

    301 दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे सहायक उपकरण, 30 जुलाई से शुरू होंगे जांच शिविर

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दिव्यांग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 301 दिव्यांग बच्चों के लिए खुशखबरी है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से इन बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। समावेशी शिक्षा के तहत कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों की पहचान की गई है।

    इस अभियान के तहत 1800 स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्रों की जांच की जा रही है। जांच शिविर का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। सबसे पहले विष्णुगढ़ प्रखंड में 30 जुलाई से शिविर की शुरुआत होगी, और 31 जुलाई को केरेडारी में शिविर लगाया जाएगा। बाकी प्रखंडों में 1 अगस्त से जांच होगी। अंतिम शिविर 20 अगस्त को टाटीझरिया में आयोजित किया जाएगा।

    सितंबर में होगा अभियान का समापन

    यह राज्यस्तरीय अभियान 16 जून 2025 से शुरू हुआ है और इसका समापन 1 सितंबर 2025 को होगा। वहीं, दूसरे चरण में दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक फिर से शिविर लगाए जाएंगे। राज्य स्तर पर विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय टीम सभी शिविरों में मौजूद रहेगी।

    शिक्षा अधिकारियों का बयान

    हजारीबाग के डीईओ प्रवीण रंजन ने कहा कि समावेशी शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। विद्यार्थियों को जांच के बाद सहायक उपकरण दिए जाएंगे। बीईईओ नागेश्वर सिंह ने कहा कि दिव्यांग विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकार मिलें, इसके लिए सभी को योजना से जोड़ा जाएगा।

    प्रखंडवार दिव्यांग विद्यार्थियों की संख्या

    • कटकमसांडी: 40
    • बड़कागांव: 29
    • विष्णुगढ़: 28
    • बरही: 25
    • बरकट्ठा: 24
    • चौपारण: 22
    • सदर: 21
    • पदमा: 18
    • चुरचू: 16
    • इचाक: 15
    • केरेडारी: 14
    • टाटीझरिया: 14
    • चलकुसा: 12
    • डाडी: 11
    • दारू: 8
    • कटकमदाग: 4

    Also Read :  वोटर लिस्ट अपडेट तक कोई ट्रांसफर नहीं, जिलाधिकारियों को अलर्ट

    कटकमसांडी प्रखंड जांच शिविर शेड्यूल झारखंड शिक्षा परियोजना झारखंड शिक्षा शिविर 2025 झारखंड समावेशी शिक्षा झारखंड समावेशी शिक्षा अभियान झारखंड सरकारी स्कूल टाटीझरिया शिविर दिव्यांग छात्रों की सहायता दिव्यांग विद्यार्थियों को उपकरण दिव्यांग शिक्षा अधिकार प्रवीण रंजन डीईओ बीईईओ नागेश्वर सिंह वोटर लिस्ट पुनरीक्षण शिक्षा योजना 2025 शिक्षा विभाग झारखंड समावेशी शिक्षा सरकारी स्कूल हजारीबाग सहायक उपकरण वितरण स्कूल शिक्षा झारखंड स्कूली शिक्षा सुधार हजारीबाग जिला शिक्षा हजारीबाग समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM नीतीश के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की चर्चा तेज, JDU कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर
    Next Article बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू, कब तक चलेगा… जानें

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.