Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बिहार चुनाव से पहले वाहन जांच में हजारीबाग में 16.5 लाख कैश बरामद, युवक नहीं दे सका हिसाब
    झारखंड

    बिहार चुनाव से पहले वाहन जांच में हजारीबाग में 16.5 लाख कैश बरामद, युवक नहीं दे सका हिसाब

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2025Updated:October 10, 2025No Comments2 Mins Read30
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य में प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। इसी कड़ी में चंपारण जिले में एक बड़ी कार्रवाई की गई है, जहां वाहन चेकिंग के दौरान 16 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। यह रकम एक कार में रखे सूटकेस से मिली, लेकिन उस पर कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।

    घटना 9 अक्टूबर की रात लगभग 8:30 बजे की है। चौपारण थाना क्षेत्र के चोरदाहा चेक पोस्ट पर नियमित जांच अभियान चल रहा था। इसी दौरान एक इरटिगा कार (नंबर JH02BV-0702) को रोका गया। कार में सवार व्यक्ति की पहचान दक्षिण दिल्ली निवासी आकृति कनौजिया के रूप में हुई। जब कार की तलाशी ली गई, तो एक सूटकेस से भारी नकदी बरामद हुई।

    नकदी मिलने पर जब उनसे पूछताछ की गई तो वे इस रकम का कोई दस्तावेज या वैध स्पष्टीकरण नहीं दे सके। इसके बाद मौके पर मौजूद पंचायत सचिव केदार साव और सहायक निरीक्षक राज कुमार सिंह के नेतृत्व में नकदी को जब्त कर लिया गया। पुलिस टीम ने विधिवत जब्ती सूची तैयार की और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के तहत की गई है ताकि चुनाव के दौरान कोई अवैध लेनदेन या गड़बड़ी न हो सके। जिले में आदर्श आचार संहिता के तहत ऐसे वाहन जांच अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

    चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि बड़ी नकदी, शराब या अन्य संदिग्ध सामग्री की आवाजाही पर पूरी तरह रोक है। ऐसे में बिना दस्तावेज के ले जाई जा रही राशि को तुरंत जब्त किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

    फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जब्त की गई नकदी का स्रोत क्या है और इसका चुनाव से कोई संबंध है या नहीं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि निष्पक्ष चुनाव के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

     

    आदर्श आचार संहिता चुनाव आयोग कार्रवाई चेक पोस्ट जांच चौपारण थाना नकद जब्ती नकद बरामदगी बिहार चुनाव न्यूज़ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 वाहन चेकिंग हजारीबाग खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनाश्ते में खाएं ये 5 फल, रहें स्वस्थ और एनर्जेटिक
    Next Article IIT धनबाद में बनेगा क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी का सैटेलाइट कैंपस: पीएम मोदी

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.