Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में मिले 13 और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 953
    बिहार

    बिहार में मिले 13 और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 953

    Team JoharBy Team JoharMay 14, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार के मुंगेर जिले में छह, बेगूसराय में चार, पटना में दो और औरंगाबाद में एक नए मरीज मिलने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 953 हो गई।

    स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने यहां बताया कि आज रात आई रिपोर्ट में मुंगेर जिले के खड़गपुर में 23, 27, 28 एवं 34 वर्ष के चार, जमालपुर में 40 वर्ष का एक और फलका गुमटी में 45 वर्ष का एक, बेगूसराय जिले के गढ़पुरा में 38 एवं 45 वर्ष के दो, साहेबपुर कमाल में 18 और 37 वर्ष के दो, पटना जिले में खाजपुरा के बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी)-14 में 27 वर्ष की एक महिला एवं 51 वर्ष के एक पुरुष तथा औरंगाबाद जिले के पथरोट में 24 वर्ष के एक युवक के संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि हुई है।

    श्री कुमार ने बताया कि इससे पूर्व दोपहर, शाम एवं देर शाम आई जांच रिपोर्ट में नवादा जिले में नौ, भोजपुर एवं पटना में सात-सात, भागलपुर में छह, सीवान और बांका में चार-चार, सुपौल, मुजफ्फरपुर, बक्सर, बेगूसराय, रोहतास एवं खगड़िया में तीन-तीन तथा गोपालगंज में दो तथा पूर्वी चंपारण, लखीसराय, कैमूर एवं मधुबनी में एक-एक पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

    इस तरह राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 940 हो गया वहीं संक्रमण की चपेट में आने से पटना के नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एनएमसीएच) 56 वर्ष की एक महिला की मौत हो गई। सभी संक्रमित बाहर से आए हुए हैं, जिन्हें स्क्रीनिंग के बाद प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन केंद्र में रखा गया और यहीं से इनका स्वाब सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।

    प्रधान सचिव ने बताया कि बिहार के अब सभी 38 जिले संक्रमण प्रभावित हैं। 122 मरीजों के साथ मुंगेर जिला राज्य का सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट है। इन संक्रमितों में से 64 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, पटना में 98 संक्रमितों में से 35, नालंदा में 63 संक्रमितों में से 36 कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं, बक्सर में मरीजों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है, जिनमें से 56 स्वस्थ हो गए हैं।

    #Online news Bihar news coronavirus cases covid 19 Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में 4, रांची में 2 और कोडरमा में मिला 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में बढ़कर आंकड़ा हुआ 181
    Next Article लालू यादव ने ट्विटर पर केंद्र और बिहार सरकार पर बोला हमला, डबल इंजन सरकार, बंद करो झूठ की दुकान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.