Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»11वीं नेशनल जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप: झारखंड ने तमिलनाडु को 8-1 से हराया
    खेल-सिनेमा

    11वीं नेशनल जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप: झारखंड ने तमिलनाडु को 8-1 से हराया

    Team JoharBy Team JoharOctober 20, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा: 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आगाज हो गया. इस खेल महाकुंभ का उद्घाटन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया. आयोजन स्थल को फूलों से सजागया गया है. प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान झारखंड और तमिलनाडु के बीच मैच खेला गया. झारखंड ने पहला मैच जीत लिया है.

    झारखंड की शानदार जीत

    झारखंड की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है. फर्स्ट क्वार्टर में झारखंड की टीम तमिलनाडु से 3-1 से आगे थी. झारखंड की टीम की ओर से बैक टू बैक दो गोल किए गए. झारखंड की ओर से दो गोल होने के बाद तमिलनाडु की टीम ने वापसी की कोशिश की ओर एक गोल दाग दिया. तमिलनाडु की ओर पहला गोल करने के कुछ ही देर बाद झारखंड ने एक और गोल कर दिया और 3-1 से बढ़त बना लिया, जिसे फर्स्ट क्वार्टर तक बरकरार रखा. सेकंड क्वार्टर में भी झारखंड का बेहतरीन प्रदर्शन जारी रहा. सेकंड क्वार्टर शुरू होने के कुछ देर बाद ही झारखंड की टीम ने चौथा गोल कर दिया. थोड़े-थोड़े अंतराल पर झारखंड की टीम ने दो और गोल किए और टीम को सेकंड हाफ के खत्म होने तक 6-1 से आगे कर दिया.

    थर्ड क्वार्टर में भी झारखंड ने बढ़त बनाए रखा. थर्ड क्वार्टर में झारखंड की ओर से एक गोल किया गया और तमिलनाडु की ओर कोई गोल नहीं दागे गए. इस तरह थर्ड क्वार्टर में भी झारखंड की टीम 7-1 से आगे रही. चौथे क्वार्टर में भी तमिलनाडु की टीम वापसी की कोशिश करती रही लेकिन उसे सफलता हाथ नहीं लगी. चौथे क्वार्टर में भी झारखंड की टीन ने गोल कर विरोधी टीम पर दबाव बढ़ाते हुए एक और गोल दाग दिया. इस तरह से झारखंड की बढ़त 8-1 हो गई.

    26 राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे

    इस चैंपियनशिप में कुल 26 राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनके आगमन से लेकर रहने और खाने-पीने तक की बेहतर व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन ने किया है. इससे पहले उपायुक्त सुशांत ने कहा कि सीएम के आगमन तथा कार्यक्रम के पूरी तैयारी कर ली गई है. सुरक्षा से लेकर विधि व्यवस्था की सारी चीजों का ध्यान रखा गया है. सिमडेगा में दूसरी बार नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन होना काफी गौरव की बात है और इससे यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिल सकेगी.

    तीस अक्टूबर तक होगी प्रतियोगिता

    29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली इस खेल प्रतियोगिता का सीएम ने उद्घाटन किया. इसके समापन समारोह में में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ सह भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र ध्रुव बत्रा के शामिल होने की संभावना है.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: छठी जेपीएससी परीक्षा मामले पर हाई कोर्ट की डबल बेंच में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत ने सिमडेगा को 101.590 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात, 79 लोगों को सौंपा नियुक्ति पत्र

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.