Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हेमंत सोरेन सरकार 2.0 के एक साल पूरा होने पर 10,000 युवाओं को मिलेगी नौकरी, जानें कब
    झारखंड

    हेमंत सोरेन सरकार 2.0 के एक साल पूरा होने पर 10,000 युवाओं को मिलेगी नौकरी, जानें कब

    Team JoharBy Team JoharNovember 20, 2025Updated:November 20, 2025No Comments2 Mins Read48
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूसरी सरकार के एक साल पूरा होने पर राज्य सरकार राज्य के हजारों युवाओं को बड़ी सौगात देने जा रही है। 28 नवंबर को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10,000 से अधिक सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

    सरकार ने 28 नवंबर 2024 को अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ ली थी और ठीक एक साल पूरे होने पर यह नियुक्ति महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। तैयारी के लिए सभी संबंधित विभागों में बैठकें और योजना बनाई जा रही हैं।

    कौन-कौन से विभागों में होगी नियुक्ति

    इस कार्यक्रम में उन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे जिन्होंने नौ प्रमुख विभागों की भर्ती परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। इनमें शामिल हैं:

    • कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग
    • गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग
    • वाणिज्य कर विभाग
    • कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग
    • श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग
    • उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग
    • स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग
    • स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग
    • उद्योग विभाग

    सूत्रों के अनुसार, अंतिम समय में कुछ और विभाग भी सूची में जोड़े जा सकते हैं।

    सबसे बड़ी नियुक्ति शिक्षकों की

    राज्य में सबसे बड़ी नियुक्ति शिक्षकों की होगी। प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में कुल 8,000 सहायक आचार्य की भर्ती की जा रही है। इसमें गणित–विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषा विषय के अभ्यर्थी शामिल हैं।

    सरकार का कहना है कि यह कदम बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी राहत है। आने वाले महीनों में अन्य विभागों में भी तेजी से नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

    Also Read : जमशेदपुर की सब्जी मंडी में लगी आ’ग, दर्जनभर दुकानें ज’लकर खाक

    Also Read :  एसपी राकेश रंजन की सख्ती: रांची में 183 लोग हिरासत में, अड्डेबाजी पर रोक

    Also Read : बेगूसराय में अचानक धंस गया स्कूल का फर्श, 9 छात्र घायल

    Also Read : BREAKING : झारखंड में स्वास्थ्य कर्मियों का मानदेय दोगुना

     

    000 youth on completion of one year Hemant Soren government prepares to give jobs to 10
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर की सब्जी मंडी में लगी आ’ग, दर्जनभर दुकानें ज’लकर खाक
    Next Article पलामू में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई, बड़ा बाबू घूस लेते गिरफ्तार

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.