Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हिंदपीढ़ी में 1 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, राज्य में कुल संख्या हुआ 28
    जोहार ब्रेकिंग

    हिंदपीढ़ी में 1 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, राज्य में कुल संख्या हुआ 28

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राज्य में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है। बुधवार को रांची में फिर 1 मामला आया है। यह मामला हिंदपीढ़ी इलाके से है। रिम्स डायरेक्टर डॉ डीके सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। आज की रिपोर्ट आने के बाद राज्य में कुल संख्या 28 हो गया है। राज्‍य में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। रांची जिला प्रशासन के लिए हिंदपीढ़ी इलाका रेड जोन बन गया है। हालांकि, जिला प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।
    मालूम हो कि 31 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी से पहला मामला सामने आया था। जहां 22 साल की मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी। महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी। पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच कराई गई थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी थी। संक्रमित महिला को रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा है। 31 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक कुल 24 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की झारखंड में पुष्टि हो चुकी है। जिसमें दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।एक रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के मरीज की और दूसरी मौत बोकारो जिले के गो‍मिया प्रखंड के साड़म में बुजुर्ग मरीज की मौत हो चुकी है।वहीं 13 अप्रैल की रात हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में एक 85 वर्षीय कोरोना संदिग्‍ध महिला की मौत हो गई. वहीं इससे पहले राजधानी के सबसे बड़े अस्‍पताल रिम्‍स में भी दो कोरोना संदिग्‍धों की मौत हो चुकी है।

    8 व 9 अप्रैल को बढ़ा था यह आंकड़ा
    कोरोना मरीजों की संख्या में 8 व 9 अप्रैल को अचानक मामला बढ़ा था। देर रात 8 अप्रैल को जांच रिपोर्ट आयी थी, जिसमें यह संख्या 9 बढ़ा था, वहीं 9 अप्रैल को एक बढ़ा था। हिंदपीढ़ी से सोमवार को भर्ती कराई गई 54 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने से 5 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वही चार अन्य लोग बोकारो के पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

    • कब कहां मिले थे मरीज

    31 मार्च : रांची के हिंदपीढ़ी मस्जिद से पकड़ी गई मलेशिया मूल की तब्लीगी महिला कोरोना संक्रमित।

    02 अप्रैल : हजारीबाग के वष्णिुगढ़ के एक व्यक्ति में संक्रमण मिला था। वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लौटा था।

    05 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के तेलो गांव की महिला निकली कोरोना मरीज।

    06 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी में एक और महिला मिली कोरोना पॉजिटिव

    08 अप्रैल : रांची के पांच और बोकारो के चार लोग मिले कोरोना से संक्रमित

    09 अप्रैल :- बोकारो के एक शख्स की जांच में मामला पॉजिटिव निकला।

    11 अप्रैल :- रांची, कोडरमा व हजारीबाग की जांच में मिला पॉजिटिव।

    14 अप्रैल :- रांची में 2, जबकि सिमड़ेगा में 1 मामला पॉजिटिव आया था। सिमड़ेगा में पहला मामला आया था।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद की सड़कों पर गुटखा खाकर थूकने पर चार लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
    Next Article कोरोना का कहर : भारत में अब तक 414 लोगों की मौत 12,380 संक्रमित

    Related Posts

    झारखंड

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी का बड़ा बयान, कहा- PM मोदी के 12 साल बेमिसाल रहे

    June 13, 2026
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे संजय सेठ, राष्ट्र की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ

    June 13, 2026
    Latest Posts

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी का बड़ा बयान, कहा- PM मोदी के 12 साल बेमिसाल रहे

    June 13, 2026

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे संजय सेठ, राष्ट्र की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

    June 13, 2026

    सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ

    June 13, 2026

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.