Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 May, 2026 ♦ 2:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दो साल से ठप पड़ी 56 करोड़ की योजना, पलामू के 49 गांवों का हाल सूखा
    झारखंड

    दो साल से ठप पड़ी 56 करोड़ की योजना, पलामू के 49 गांवों का हाल सूखा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जीवन मिशन योजना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : हर घर तक नल से जल पहुंचाने का सपना दिखाने वाली जल जीवन मिशन योजना खुद हैदरनगर में ‘प्यास’ से जूझ रही है। 56 करोड़ रुपये की इस बड़ी योजना का हाल यह है कि तय समय 2025 गुजर जाने के बाद भी काम सिर्फ करीब 15 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। नतीजा यह है कि 49 गांवों के लोग अब भी पानी के लिए तरस रहे हैं।

    जमीनी हकीकत: अधूरी टंकियां, अधूरी पाइपलाइन

    ग्रामीणों को उम्मीद थी कि इस योजना से उनकी पानी की समस्या खत्म हो जाएगी, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। कहीं पानी की टंकियां अधूरी पड़ी हैं तो कहीं पाइपलाइन का काम शुरू ही नहीं हुआ। नल से जल की उम्मीद अब अधूरी कहानी बनकर रह गई है।

    भुगतान रुका तो थम गया काम

    जानकारी के मुताबिक संवेदक को करीब 6 करोड़ रुपये एडवांस दिए गए थे, लेकिन इसके बाद भुगतान नहीं हुआ। इसी वजह से काम की रफ्तार धीमी पड़ती गई और करीब दो साल तक पूरा प्रोजेक्ट ठप रहा। हालांकि पिछले हफ्ते से पाइपलाइन बिछाने का काम फिर शुरू हुआ है, लेकिन कब पूरा होगा इसे लेकर अभी भी संशय है।

    सोन नदी से आना था पानी, योजना अटकी

    इस योजना के तहत सोन नदी (देवरी) से पानी लाकर कोइरियाडीह, बहेरा, काजीनगर, पतरिया और सड़या समेत 49 गांवों में सप्लाई की जानी थी। इसके लिए सात लाख लीटर क्षमता की टंकियां बननी थीं, लेकिन ज्यादातर टंकियों का काम अब भी अधूरा है। बीच में ट्रीटमेंट प्लांट की जगह बदलने और विभागीय तालमेल की कमी ने भी काम को धीमा कर दिया।

    गर्मी में बढ़ी परेशानी

    हर साल गर्मी में पानी के संकट से जूझने वाले ग्रामीणों को इस योजना से राहत मिलने की उम्मीद थी। लेकिन अब अधूरी योजना उनके लिए परेशानी का कारण बन गई है।

    शुरुआत से ही विवादों में रही योजना

    स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि योजना शुरुआत से ही विवादों में रही। ट्रीटमेंट प्लांट की जगह बदलना और टंकी निर्माण को लेकर विवाद भी देरी की वजह बने। संवेदक की लापरवाही को भी बड़ा कारण बताया जा रहा है।

    क्या कहते हैं अधिकारी

    पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई वीरेंद्र कुमार ने माना कि भुगतान नहीं मिलने के कारण काम रुका था। हालांकि अब काम फिर से शुरू किया गया है और पाइपलाइन बिछाई जा रही है।

    Also Read : MGM अस्पताल में ICU-CCU सेवाएं होंगी बेहतर, डॉक्टरों को मिली विशेष ट्रेनिंग

    Breaking news drinking water issue government scheme Haidernagar News Infrastructure Delay Jal Jeevan Mission Jharkhand Water Crisis Palamu News Rural Water Supply
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleMGM अस्पताल में ICU-CCU सेवाएं होंगी बेहतर, डॉक्टरों को मिली विशेष ट्रेनिंग
    Next Article ईस्टर संडे पर गोस्सनर कब्रिस्तान में आस्था का सैलाब, पुनरुत्थान की आराधना में जुटे श्रद्धालु

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शराबियों-जुआरियों पर रांची पुलिस का प्रहार, ताबड़तोड़ की छापेमारी

    May 19, 2026
    झारखंड

    रामगढ़ में एसपी का औचक निरीक्षण, गोला और बरलंगा थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 19, 2026
    झारखंड

    CUJ में PG एडमिशन के लिए 20 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू, एक फीस में 3 कोर्स चुनने का मौका

    May 19, 2026
    Latest Posts

    शराबियों-जुआरियों पर रांची पुलिस का प्रहार, ताबड़तोड़ की छापेमारी

    May 19, 2026

    रामगढ़ में एसपी का औचक निरीक्षण, गोला और बरलंगा थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 19, 2026

    CUJ में PG एडमिशन के लिए 20 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू, एक फीस में 3 कोर्स चुनने का मौका

    May 19, 2026

    रफ्तार ने छीनी जिंदगी : रांची में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौ’त

    May 19, 2026

    रांची में बड़ी वारदात टली, USA मेड ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

    May 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.