Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक-इंटर वार्षिक परीक्षा-2024 के परीक्षाओं का कैलेंडर जारी
    ट्रेंडिंग

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक-इंटर वार्षिक परीक्षा-2024 के परीक्षाओं का कैलेंडर जारी

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटनाः बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक-इंटर वार्षिक परीक्षा-2024 के परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है. इसके साथ ही एसटीईटी व डीएलएड प्रवेश परीक्षा समेत कई परीक्षाओं की भी कैलेंडर जारी की गयी है. इसकी जानकारी बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी है. उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) अगले वर्ष से दो बार होगी. उन्होंने बताया कि बोर्ड के वार्षिक कैलेंडर में एसटीईटी की दोनों परीक्षाओं की जानकारी दी गयी है. पहला एसटीईटी एक से 20 मार्च 2024 तक होगा. इसके लिए 14 से 28 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे. रिजल्ट मई 2024 में जारी होगा. वहीं दूसरे एसटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक भरे जाएंगे. इसकी परीक्षा 10 से 30 सितंबर तक होगी. उन्होंने बताया कि कितने विषयों में एसटीईटी होगा, इसकी सूची शिक्षा विभाग द्वारा दी जाएगी. इसके अलावा विषयवार रिक्तियां भी जारी होंगी. उसी के अनुसार एसटीईटी के लिए विषयवार रिक्त पद निकाले जाएंगे।

    डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 6 मार्च से

    वहीं, डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 की परीक्षा 6 से 12 मार्च तक ली जाएगी. बोर्ड के वार्षिक कैलेंडर में इसे भी शामिल किया गया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 10 से 25 जनवरी तक भरे जाएंगे. परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी. परीक्षा के बाद आंसर- की 20 मार्च को जारी होगी. संबंधित अभ्यर्थी 25 मार्च तक आंसर-की पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. रिजल्ट अप्रैल 2024 में जारी कर दिया जाएगा. इसके बाद राज्य के सरकारी और निजी डीएलएड कॉलेज में मेधा सूची के आधार पर दाखिला होगा. बिहार बोर्ड द्वारी तीन चरणों में मेधा सूची जारी की जाएगी. मेधा सूची के आधार पर दाखिला मई से जून तक करा ली जायेगी.

    बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2024 के प्रवेश पत्र 21 जनवरी से मिलेंगे

    बिहार बोर्ड की ओर से जारी विभिन्न परीक्षाओं के कैलेंडर के हिसाब से इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 (सैद्धांतिक) के प्रवेश पत्र उनके स्कलों के माध्यम से 21 जनवरी से मिलने शुरू हो जाएंगे. इंटर की परीक्षा इस बार 1 फरवरी से 12 फरवरी तक चलेगी. इसी प्रकार मैट्रिक परीक्षा भी 15 फरवरी से 23 फरवरी तक चलेगी.

    इंटर वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी जोहार लाइव बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मैट्रिक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइसरो को मिली एक और बड़ी कामयाबीः चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल(PM) को सफलता पूर्वक वापस धरती की कक्षा पर स्थापित किया
    Next Article टेरर फंडिंग के खिलाफ एक्शन में NIA, जम्मू कश्मीर में 8 जगहों पर चल रही छापेमारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कल्पना सोरेन बोलीं, सरकार समाधान निकालने में जुटी

    August 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    तृषा पर विवादित टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, तमिलनाडु पुलिस ने लिया एक्शन

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.