Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»पटना यूनिवर्सिटी में फायरिंग और बमबाजी, छावनी में तब्दील हुई कैंपस, इलाके में दहशत का माहौल
    क्राइम

    पटना यूनिवर्सिटी में फायरिंग और बमबाजी, छावनी में तब्दील हुई कैंपस, इलाके में दहशत का माहौल

    Team JoharBy Team JoharDecember 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : पटना यूनिवर्सिटी में बमबाजी की घटना सामने आ रही है. फायरिंग और पत्थरबाजी से यूनिवर्सिटी कैंपस में दहशत का माहौल है. घटना को लेकर बताया जा रहा कि नदवी छात्रावास परिसर में सोमवार को दर्जनों की संख्या में पहुंचे असामाजिक तत्वों ने छात्रावास पर पत्थरबाजी और गोलीबारी की. घटना स्थल पर गोलियों और बमों के निशान मिले हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. फिलहाल घटना स्थल पर तीन थानों की पुलिस मौजूद है और छात्रावासों में छापेमारी चल रही है. मौके से पुलिस ने एक जिंदा बम भी बरामद किया है. पुलिस का दावा है जल्द घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

    छात्रों का कहना है कि उस समय क्लास चल रहा था. तभी अचानक बमबाजी और गोलीबारी होने लगी. अचानक हुए इस घटना से कैंपस में अफरातफरी का माहौल हो गया.

    सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

    घटना के संबंध में स्थानीय लोगों और छात्रों का कहना है कि कॉलेज कैंपस में अचानक बमबाजी और फायरिंग होने लगी. इस बमबाजी या फायरिंग से कोई घायल नहीं हुआ है. हॉस्टल के प्रबंधक के द्वारा सूचना देने पर पीरबहोर थाना समेत आसपास के तीन थानों की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से बम के कई सामग्री और कुछ खोखे भी मिले हैं. फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है.

    इसे भी पढ़ें: जब तक मैं हूं, नहीं लगेगा हाइडल पावर प्लांट : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

     

    Bihar campus Cantonment City News Current News Daily News environment Firing and Bombing Johar Live Latest news Local News Main News News Headline panic patna Patna University Today's News आज की खबर करंट न्यूज कैंपस छावनी जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर दहशत न्यूज हेडलाइन पटना पटना यूनिवर्सिटी फायरिंग और बमबाजी बिहार माहौल मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजब तक मैं हूं, नहीं लगेगा हाइडल पावर प्लांट : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    Next Article धूमधाम से मनाया गया माता दादी मंदिर का 25वां स्थापना दिवस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.