Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Oct, 2025 ♦ 3:09 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»भारत-श्रीलंका दूसरा टी-20 : ठाकुर और राहुल के दम पर जीता भारत
    खेल

    भारत-श्रीलंका दूसरा टी-20 : ठाकुर और राहुल के दम पर जीता भारत

    Team JoharBy Team JoharJanuary 8, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    इंदौर। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के एक ओवर तीन विकेट झटकने और ओपनर लोकेश राहुल की 45 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका को दूसरे टी-20 मुकाबले में मंगलवार को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

    भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में पहला मुकाबला बारिश और गीले मैदान के कारण रद्द रहा था लेकिन दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने श्रीलंका को 20 ओवर में नौ विकेट पर 142 रन के सामान्य स्कोर पर रोकने के बाद 17.3ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली।

    ओपनर लोकेश राहुल ने 45, शिखर धवन ने 32, श्रेयस अय्यर ने 34 और कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 30 रन बनाये। राहुल और शिखर ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़कर भारत की जीत की आधारशिला रखी जबकि अय्यर और विराट ने तीसरे विकेट की साझेदारी में 51 रन जोड़ कर भारत को जीत की मंजिल के करीब पहुंचाया। कप्तान विराट ने विजयी छक्का मारा।

    इससे पहले श्रीलंका की टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पायी और 20 ओवर में 142 रन तक ही पहुंच सकी जबकि एक समय श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 82 रन था। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने 19वें ओवर में पांच गेंदों के अंतराल में तीन विकेट निकाल कर श्रीलंका पर अंकुश लगा दिया।
    ठाकुर ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटके। ठाकुर ने इस ओवर में धनंजय डिसिल्वा, इसुरु उडाना और श्रीलंका के कप्तान लसित मलिंगा को आउट किया।
    चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शीर्ष क्रम में दो विकेट लेकर श्रीलंका के बढ़ते कदमों पर ब्रेक लगा दिया। कुलदीप ने 38 रन पर दो विकेट लिए। चोट से उबरकर इस मैच से मैदान में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 32 रन पर एक विकेट हासिल किया। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने कंजूसी के साथ गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 18 रन पर दो विकेट लिए जबकि ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर को चार ओवर में 29 रन पर एक विकेट मिला।
    श्रीलंका के लिए विकेटकीपर कुशल परेरा ने 28 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 34 रन बनाये। ओपनर दानुष्का गुणतिलका ने 21 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 20 रन, आविष्का फर्नांडो ने 16 गेंदों में पांच चौकों के सहारे 22 रन, धनंजय डिसिल्वा ने 13 गेंदों में दो चौकों की मदद से 17 रन और वानिन्दु हसारंगा ने 10 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाये।
    सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 10 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleक्रिकेट : इंग्लैंड 63 साल बाद केपटाउन में जीता, सीरीज में 1-1 की बराबरी
    Next Article पाकिस्तान दौरे के लिये खिलाड़ियों की सहमति ले रहा बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड

    Related Posts

    खेल

    IND vs AUS पहला वनडे : ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

    October 19, 2025
    खेल

    IPL 2026 मिनी ऑक्शन विदेश में : दुबई, मस्कट या दोहा में 15-18 दिसंबर को होगा आयोजन

    October 18, 2025
    खेल

    फिल्म निर्देशक पलाश मुछाल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना जल्द करेंगे शादी

    October 18, 2025
    Latest Posts

    चौपाटी रेस्टोरेंट संचालक हत्याकांड में हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, एक की तलाश जारी, SP क्या बोल गये… देखें

    October 20, 2025

    JMM नहीं लड़ेगा बिहार विस चुनाव, राजद-कांग्रेस को भुगतना होगा परिणाम : मंत्री सुदिव्य

    October 20, 2025

    दिवाली पर मौसम का बदलेगा मिजाज, झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना

    October 20, 2025

    दीपों का पर्व दीपावली आज, देशभर में हर्षोल्लास का माहौल

    October 20, 2025

    चौपाटी संचालक की ह’त्या करने वाले अपराधी की रांची पुलिस से मु’ठभेड़, दो गो’ली लगी पैर में

    October 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.