Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»टेट पास सहायक अध्यापकों ने लिया निर्णयः आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हर जिले में होगा विरोध
    ट्रेंडिंग

    टेट पास सहायक अध्यापकों ने लिया निर्णयः आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हर जिले में होगा विरोध

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: लगभग 100 दिनों से वेतनमान की मांग कर रहे राज्य भर के टेट पास सहायक अध्यापकों की बैठक हुई, बैठक में सहायक अध्यापकों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हर जिले में विरोध किया जायेगा. बैठक में टेट पास सहायक अध्यापकों के संगठन ने चरणबद्ध आंदोलन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का विरोध जिला कमिटी द्वारा तय प्रारूप के अनुसार किया जाएगा. इसके लिए जिला कमिटियां अलग-अलग जिलों में बैठक करेंगी और 3 दिसंबर को डीसी और 4 दिसंबर को एसडीओ को लिखित रूप से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने की सूचना भी दे दी जायेगी.

    सीएम आवास का घेराव 16 दिसंबर को

    16 दिसंबर 2023 को पूरे झारखंड के टेट पास सहायक अध्यापक रांची आकर कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य भर के टेट पास सहायक अध्यापक विधानसभा का घेराव करेंगे. शीतकालीन सत्र शुरू होने की तिथि के बाद घेराव की तिथि घोषित कर दी जाएगी.

    वेतनमान है मुख्य मांग

    राज्य में टेट पास 14 हजार 42 सहायक अध्यापकों का आरोप है कि राज्य सरकार ने उन्हें वेतनमान देने का वादा किया था, लेकिन सरकार ने उन्हें पारा शिक्षक से सहायक अध्यापक तो बना दिया लेकिन वेतनमान नहीं दिया. ऐसे में जब लगभग 100 दिनों से शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन, सत्ताधारी दलों के कार्यालय, मंत्रियों के आवास घेराव के बाद भी नतीजा कुछ नहीं निकला. इसी वजह से आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया.

     

     

    जोहार लाइव टेट पास विरोध सहायक अध्यापक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलुगुबुरु घांटाबाड़ी में 23वां अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म सम्मेलन आज, अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
    Next Article बोकारो थर्मल पावर प्लांट का अनिश्चितकालीन गेट जाम, नाइट शिफ्ट के कामगारों को भी नहीं आने दिया बाहर

    Related Posts

    झारखंड

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का धरना, 25 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर बरसे कर्मचारी

    August 10, 2026
    झारखंड

    JPSC-JSSC आंदोलन में असामाजिक तत्वों की एंट्री का आरोप, रविंद्र पासवान बोले- चिन्हित कर कार्रवाई करे पुलिस

    August 10, 2026
    Latest Posts

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026

    झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    August 11, 2026

    JPSC आंदोलन: भाजपा पर भटकाने की सियासत का आरोप, महासभा ने हेमंत से पूछा- 10 दिन बाद क्यों हुई बात?

    August 11, 2026

    झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.