Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»सड़क हादसे में दो जलसहिया की मौत, परिजनों को मुआवजा देने की मांग
    ट्रेंडिंग

    सड़क हादसे में दो जलसहिया की मौत, परिजनों को मुआवजा देने की मांग

    Team JoharBy Team JoharNovember 24, 2023Updated:November 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला : कुरुमगढ़ सड़क हादसे में मृत जलसहिया के परिजनों को 50 लाख मुआवजा और नौकरी के साथ बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने की मांग को लेकर जलसहिया संघ ने मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा. साथ ही कहा कि अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो जलसहिया संघ इसके खिलाफ आंदोलन करेगा.

    मालूम हो कि जिले के कुरुमगढ़ इलाके में जलसहिया संघ की बैठक में भाग लेकर जलसहिया चैनपुर से अपने घर बरडीह जा रहे थे. तभी अनियंत्रित बस ने ऑटो को टक्कर मार दी. जिसमें दो जलसहिया सहित 3 लोगों की मौत हो गई थी.

    इस घटना से नाराज जलसहिया संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा, सरकारी नौकरी, बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा निः शुल्क उपलब्ध कराने की मांग की है. इस पत्र की प्रतिलिपि डीएम, और पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को भी दिया है. जिसमें मांगो को पूरा करने का आग्रह किया है. साथ ही धमकी दी है कि मांगो पर विचार नहीं होने से इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा.

    कांग्रेस नेता चैतू उरांव के नेतृत्व में अभियंता से मिला जलसहिया का प्रतिनिधिमंडल

    वहीं जलसहिया के परिजनों को सरकारी सहयोग देने की मांग को लेकर जलसहिया संघ का एक प्रतिनिधि मंडल कांग्रेस नेता चैतू उरांव के नेतृत्व में पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर उन्हें सरकारी सहयोग देने की मांग की.

    लोहरदगा, सिमडेगा समेत कई जिलों से पहुंचे सैकड़ों जलसहिया संघ के सदस्यों ने इस दौरान लंबे समय से जल सहिया को वेतन नहीं मिलने की शिकायत भी की. उन्होंने कहा कि बिना वेतन के जलसहिया किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे हैं. ऐसे में उनके 2 सदस्यों की सड़क हादसे में मौत से परिवार के समक्ष गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है.

    इस पर कार्यपालक अभियंता ने कहा कि उनके दोनों परिवार को मिलाकर अपने तरफ से 15 हज़ार रुपए अंतिम संस्कार के लिए दिया गया है. उनके मानदेय की बात है तो यह सरकार के स्तर का मामला है. लेकिन बाकी उनकी जो मांगे हैं उन्हें एक सप्ताह के अंदर पूरा कर दिया जाएगा.

    इस मौके पर मजदूर नेता जुम्मन खान, सहित जल सहिया संघ से रूमा कुजूर, प्रेमावती देवी, फूल कुमारी, रीमा देवी ललिता मिंज, ममता टोप्पो, विमला उरांव, सचिता देवी, किरण मिंज, वर्षा देवी, अलमा लकड़ा, संगीता देवी सहित कई प्रमुख लोग शामिल थे.

    इसे भी पढ़ें: …और पिता ने अपने ही बेटे के अपहरण के प्रयास की रच डाली कहानी

    #Jharkhand News City News Current News Daily News gumla jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज गुमला जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article…और पिता ने अपने ही बेटे के अपहरण के प्रयास की रच डाली कहानी
    Next Article रिम्स में एक्सरे फिल्म प्रिंटर हुआ खराब, मोबाइल में रिपोर्ट ले जा रहे मरीज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.