Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»चुनाैतियों को चुनौती देने काे तैयार है न्यू इंडिया: मोदी
    देश

    चुनाैतियों को चुनौती देने काे तैयार है न्यू इंडिया: मोदी

    Team JoharBy Team JoharDecember 25, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    लखनऊ । सुशासन के लिये जरूरी समग्र सोच के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्र को याद कराते हुये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि विरासत में मिली कई समस्यायों का सरलता से समाधान कर न्यू इंडिया नये दशक में चुनौतियों को चुनौती देने के लिये तैयार है।

    लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फिट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण और अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के बसउ श्री मोदी ने कहा कि नया भारत 2020 में अभूतपूर्व उपलब्धियों के साथ प्रवेश कर रहा है। विरासत में मिली समस्यायों के समाधान की कोशिश हो रही है। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 एक पुरानी बीमारी थी जिससे आराम से मुक्ति मिल गयी। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों का नाम लिये बगैर उन्होने कहा “ सबकी धारणायें चूर चूर हो गयी। ”

    उन्होने कहा कि रामजन्मभूमि के सदियों पुराने जटिल मामले का शांतिपूर्ण समाधान हुआ। इसके अलावा आजादी के बाद से ऐसे लाखों गरीब,दलित,वंचितों को नागरिकता देने का रास्ता निकाला गया जो पाकिस्तान से शरणार्थी के तौर पर यहां गुजर बसर कर रहे थे।

    श्री मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का कथन था कि जीवन को टुकड़ों में नहीं देखा जा सकता, उसे समग्रता से देखने की जरूरत है। सरकार और सुशासन के लिये भी यही मानदंड है। जनसमस्यायों को समझे बगैर सुशासन संभव नहीं है। उन्हे प्रसन्नता है कि याेगी सरकार समग्रता की सोच के साथ जन आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनीवर्सिटी समग्रता देगी।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमथुरा महतो का मंत्री बनना तय: ग्रामीण विकास और राजस्व विभाग मिलने के आसार
    Next Article सुबोधकांत सहाय ने बिशप हाउस में दी क्रिसमस की बधाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    महिलाएं अपना कारोबार शुरू करना चाहती हैं तो जरूर पढ़ें, WEP से मिलेंगे ये मौके

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाताः टीएमसी कार्यालय में सुसाइड करनेवाले आशीष बनर्जी कौन हैं?

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026
    क्राइम

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC आंदोलन में चार और छात्र भूख हड़ताल पर

    August 16, 2026

    महिलाएं अपना कारोबार शुरू करना चाहती हैं तो जरूर पढ़ें, WEP से मिलेंगे ये मौके

    August 16, 2026

    कोलकाताः टीएमसी कार्यालय में सुसाइड करनेवाले आशीष बनर्जी कौन हैं?

    August 16, 2026

    रांची से हज उड़ान की मांग को बड़ा झटका, केंद्र का दो टूक – कोई प्रस्ताव नहीं

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.