Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jul, 2025 ♦ 11:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों से बखूबी निपट रहा है एसएसबी: शाह
    देश

    आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों से बखूबी निपट रहा है एसएसबी: शाह

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली । केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) आंतरिक सुरक्षा की नयी चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और नेपाल तथा भूटान जैसे मित्र राष्ट्रों से लगती सीमाओं को उसने अभेद्य बना दिया है।

    श्री शाह ने एसएसबी के 56 वें स्थापना दिवस पर यहां अपने संबोधन में कहा कि बल के मुस्तैद जवानों ने नेपाल से लगती सीमा पर इस वर्ष 56 लोगों को हिरासत में लिया जिसमें ज्यादातर पाकिस्तान और बंगलादेश के थे। उन्होंने कहा कि बल के जवानों की मुस्तैदी के कारण नेपाल और भूटान की सीमा से तीसरे देश के नागरिकों की घुसपैठ की कोशिशों को विफल किया गया है। एसएसबी ने नेपाल और भूटान की सीमा के रास्ते 380 करोड़ रूपये से अधिक कीमत के मादक पदार्थों को जब्त किया है।

    गृह मंत्री ने संबोधन से पहले केन्द्रीय पुलिस बलों के उन 35 हजार जवानों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने पिछले वर्षों में मातृभूमि की रक्षा तथा कर्तव्य की वेदी पर प्राणों को न्यौच्छावर किया। इस मौके पर उन्होंने झारखंड के दुमका में नक्सलियों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले एसएसबी के जवान नीरज क्षेत्री को विशेष रूप से याद किया। उन्होंने कहा कि बल के जवान शून्य से 46 डिग्री नीचे तथा 47 डिग्री के तापमान में विषम परिस्थितियों में सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं।

    श्री शाह ने कहा कि इन जवानों के आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर डटे रहने और देश में शांति की स्थिति बनाये रखने के कारण ही देश प्रगति के रास्ते पर आगे बढ रहा है और दुनिया में उसका डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार केन्द्रीय पुलिस बलों के जवानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लेकर आ रही है। इस तरह की व्यवस्था की जा रही है कि जवान एक वर्ष में कम से 100 दिन अपने परिवार के साथ बिता सकेंगे। उन्होंने कहा कि एसएसबी में विभिन्न पदों पर 12 हजार से अधिक भर्ती का काम जल्द ही पूरा हो जायेगा जिससे जवानों पर लंबी ड्यूटी का बोझ कम होगा।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला : सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, 5 घायल
    Next Article मतगणना को लेकर निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

    Related Posts

    देश

    इंटेलिजेंस ब्यूरो में ACIO ग्रेड 2 भर्ती 2025 के लिए आवेदन आज से शुरू… जानें पूरी डिटेल्स

    July 19, 2025
    खेल

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार इस दिन भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की टीम

    July 19, 2025
    ट्रेंडिंग

    मंगल पांडे की जयंती पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका साहस देशवासियों के लिए प्रेरणा

    July 19, 2025
    Latest Posts

    पटना गैंगस्टर ह’त्याकां’ड : कोलकाता के न्यू टाउन से पांच गिरफ्तार, तौसीफ बादशाह मुख्य आरोपी

    July 19, 2025

    चमातू कोलियरी में अपराधियों का तांडव, दो गाड़ियों में लगाई आ’ग

    July 19, 2025

    अज्ञात अपराधियों ने युवक पर चलाई गो’ली, हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस

    July 19, 2025

    इंटेलिजेंस ब्यूरो में ACIO ग्रेड 2 भर्ती 2025 के लिए आवेदन आज से शुरू… जानें पूरी डिटेल्स

    July 19, 2025

    देवघर में कांवरियों की भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

    July 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.