Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»गन प्वाइंट पर बैंककर्मी से लाखों की लूट, रुपये से भरा बैग ले भागे
    क्राइम

    गन प्वाइंट पर बैंककर्मी से लाखों की लूट, रुपये से भरा बैग ले भागे

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले से बड़ी खबर है, जहां घोसी थाना क्षेत्र के ओकरी पीएचसी के पास दिनदहाड़े लाखों रुपये की लूट हो गई है. हथियार बंद लुटेरों ने एक बैंक कर्मी से दो लाख 70 हजार रुपये लूट लिये हैं. बाद में पीड़ित बैंक कर्मी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज खंगालने के अलावा ओकरी थाना के पुलिस अंचल निरीक्षक धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है. लूट के शिकार बैंककर्मी के अनुसार, दो बाइक पर सवार तीन हथियार बंद लुटेरों ने लूटकांड को अंजाम दिया और बेखौफ चलते बने.

    सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    फिलहाल पुलिस गोविंदपुर गांव के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालने में जुटी है. घटना को लेकर पुलिस के साथ-साथ डीआईयू की टीम भी मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है. इस संदर्भ में सर्किल इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ित प्रबंधक के द्वारा ओकरी थाना में आवेदन गया है. सूचना के बाद पुलिस की अलग-अलग टीम संभावित जगहों पर अपराधियों की तलाश में जुट गयी है. जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

    क्या है मामला

    पीड़ित सेल्स मैनेजर मो आरिफ जावेद ने बताया कि वह बिहार शरीफ के एचडीएफसी बैंक में सेल्स प्रबंधक के पद पर कार्यरत है. बैंक से पैसे निकालकर बाइक से तेलहाड़ा मसौढ़ी सड़क से अपने घर मसौढ़ी जा रहे थे. दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे जैसे ही ओकरी पीएचसी के समीप पहुंचे तभी दो बाइक पर सवार तीन हथियार बंद लुटेरों ने बाइक रुकवा दी और हथियार का भय दिखाकर मारपीट करने लगे. इससे वे सड़क पर जा गिरे. इस बीच लुटेरे रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए. बैग में 2 लाख 70 हजार रुपए रखे हुए थे.

    Bihar Crime Update Bihar police Jehanabad Crime Update Johar Live Loot of three lakhs in Jehanabad Looted three lakhs from a bank employee जहानाबाद क्राइम अपडेट जहानाबाद में तीन लाख की लूट जोहार लाइव बिहार क्राइम अपडेट बिहार पुलिस बैंककर्मी से तीन लाख लूटे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीवीसी कोनार डैम में बहा रहा है छाई, सरयू राय की शिकायत पर बीडीओ ने की जांच, अब होगी कार्रवाई
    Next Article मुस्लिम कारीगर वृंदावन मंदिर की तर्ज पर पूजा पंडाल को दे रहे आकार

    Related Posts

    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    रांची में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 17.36 लाख नकद और सोने के गहने बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    खूंटी पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के गिरोह का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    केरल: श्रीनिवासन हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, 4 साल से फरार आरोपी सऊदी से लौटते ही गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026
    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    Latest Posts

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026

    रांची में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 17.36 लाख नकद और सोने के गहने बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

    July 23, 2026

    NEET पेपर लीक 2024: CBI को नहीं मिला मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.