Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डीवीसी कोनार डैम में बहा रहा है छाई, सरयू राय की शिकायत पर बीडीओ ने की जांच, अब होगी कार्रवाई
    झारखंड

    डीवीसी कोनार डैम में बहा रहा है छाई, सरयू राय की शिकायत पर बीडीओ ने की जांच, अब होगी कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2023Updated:October 15, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी पावर प्लांट से कोनार डैम में छाई बहाने वाले मामले की जांच करने बेरमो एसडीएम शैलेश कुमार के निर्देश पर बीडीओ मधु कुमारी 15 अक्टूबर को कोनार नदी तट पहुंचीं. यहां जांच के दौरान बीडीओ ने पाया कि पावर प्लांट के चोर दरवाजे से कोनार नदी में छाई का बहाव डीवीसी द्वारा जारी है. मौके पर बेरमो बीडीओ के साथ आंदोलन के जिला सह संयोजक श्रवण सिंह भी मौजूद थे. वहीं, बीडीओ के पहुंचने से पहले उक्त स्थान पर डीवीसी के एचओपी एनके चौधरी, वरीय जीएम ओएंडएम एसएन प्रसाद, डीजीएम सिविल विश्वमोहन गोस्वामी, पवन कुमार इस स्थान पर पहुंचे हुए थे. बता दें कि इस संबंध में दामोदर बचाओ आंदोलन के केंद्रीय अध्यक्ष सह जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने शिकायत की थी.

    डीवीसी एचओपी ने दी सफाई

    जांच के बाद बेरमो बीडीओ को एचओपी ने बताया कि पावर प्लांट में पाइप फटने की घटना के कारण नदी में छाई का बहाव दुघर्टनावश हो गया था, जिसे एक घंटे में बंद कर दिया जाएगा. बेरमो बीडीओ ने डीवीसी के एचओपी सहित सभी अधिकारियों से कहा कि तीन दिनों से नदी में छाई का बहाव किया जा रहा है. राज्य के मुख्य सचिव सहित वरीय पदाधिकारियों को इसकी शिकायत तक चली गई है और आप लोग नदी में छाई का बहाव कर ही रहे हैं. बीडीओ ने कहा कि नदी में छाई बहाव के कारण लोग दूषित पानी पीकर विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित होंगे और उनकी जान तक जा सकती है. कहा कि डीवीसी प्रबंधन नदी में छाई का बहाव कर मानव जीवन एवं जलीय जीवों के साथ खिलवाड़ कर रहा है.

    जांच के बाद क्या बोलीं बीडीओ

    जांच के बाद बेरमो बीडीओ ने पूछे जाने पर कहा कि डीवीसी प्रबंधन कोनार नदी में छाई बहाने का कार्य जारी रखा है. कहा कि वो जांच रिपोर्ट बेरमो एसडीएम को सौंपेंगी. वहीं, मामले में बेरमो एसडीएम शैलेश कुमार ने कहा कि बोकारो डीसी के निर्देश पर बेरमो बीडीओ को जांच के लिए बोकारो थर्मल भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद डीवीसी प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि जांच के दौरान राज्य प्रदूषण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय के पदाधिकारी भी पहुंचे थे. मामले की जांच को लेकर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड धनबाद क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय पदाधिकारी राम प्रवेश, कार्यपालक सलाहकार स्वागत महतो पहुंचे थे. क्षेत्रीय पदाधिकारी ने कहा कि वे प्रत्येक माह ऐश पौंड आकर जांच करते हैं.

    BDO investigated Bokaro case of leakage in Konar Dam Central President of Damodar Bachao Andolan co-Jamshedpur East MLA Saryu Rai DVC power plant located in Bokaro Thermal report will be submitted to Bermo SDM Shailesh Kumar कोनार डैम में छाई बहाने का मामला दामोदर बचाओ आंदोलन के केंद्रीय अध्यक्ष सह जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय बीडीओ ने की जांच बेरमो एसडीएम शैलेश कुमार को सौंपेंगे रिपोर्ट बोकारो बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी पावर प्लांट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझालिदा स्टेशन पर चार ट्रेनों का स्टॉपेज, यात्रियों को मिलेगी राहत
    Next Article गन प्वाइंट पर बैंककर्मी से लाखों की लूट, रुपये से भरा बैग ले भागे

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    September 27, 2026
    Latest Posts

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.