Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सरयू पर धांधली का आरोप, चुनाव आयोग में शिकायत
    जोहार ब्रेकिंग

    सरयू पर धांधली का आरोप, चुनाव आयोग में शिकायत

    Team JoharBy Team JoharDecember 12, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    सरयू राय का चुनावी चिन्ह लेकर बूथ पर बैठे थे पीठासीन पदाधिकारी, शिवसेना की उम्मीदवार ने मुख्य चुनाव आयुक्त से की शिकायत

    • बूथ पर लाल रंग के झोले में सरयू राय का चुनावी चिन्ह सिलेंडर छाप की तस्वीर शिकायत पत्र के साथ।

    रांची : जमशेदपुर पूर्वी से शिवसेना के उम्मीदवार तारकेश्वर तिवारी ने चुनाव में सरयू राय द्वारा धांधली का आरोप लगाया है। मुख्य चुनाव आयुक्त दिल्ली को शिकायत करते हुए तारकेश्वर तिवारी ने पत्र में लिखा है कि जमशेदपुर पूर्वी के कई बूथों पर सरयू राय का चुनाव चिन्ह छपा हुआ झोला अफसरों के पास देखा गया। बूथ पर कई अधिकारी सरयू राय का नाम व उनका चुनाव चिन्ह लेकर बैठे थे, जो कि मतदाताओं को प्रभावित कर रहा था। तारकेश्वर तिवारी ने उसके सबूत के तौर पर कई तस्वीरें भी शिकायत पत्र के साथ संलग्न की है और चुनाव आयुक्त से सीसीटीवी फुटेज की जांच करने की मांग भी की है।


    बता दें कि तारकेश्वर तिवारी जमशेदपुर पूर्वी से शिवसेना के उम्मीदवार हैं। उनका कहना है कि उन्होंने खुद बूथों पर ऐसा होता हुआ देखा है। उनके अनुसार बूथ संख्या 143, 144 145, 54 और 55 में चुनाव कर्मी के हाथों में लाल रंग का झोला देखा गया, जिसमें सरयू राय का चुनाव चिन्ह सिलेंडर छपा हुआ था।

    कड़ी कार्रवाई की मांग –
    शिवसेना मितवा तारकेश्वर तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मतदान के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए उम्मीदवार के साथ एजेंटों व अफसरों पर भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसकी प्रतिलिपि चुनाव आयुक्त रांची को भी भेजी गई है। बता दें कि 7 दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान जमशेदपुर सहित 20 सीटों पर संपन्न हुआ। जिसमें से एक सीट जमशेदपुर पूर्वी है। जमशेदपुर पूर्वी से ही मुख्यमंत्री रघुवर दास थी भाजपा की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव : दुर्दांत नक्सली महाराज प्रामाणिक के माता पिता ने कतार में लग दिया वोट
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी धनबाद में चुनावी सभा को संबोधित करते कहा, कांग्रेस पूर्वोत्तर राज्यों में आग लगाने का कर रही है प्रयास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेएसएससी-पीजीटीई के लिए इन परीक्षा केंद्रों पर हुआ था सिस्टम हैक, पहले से तय थे अभ्यर्थियों के कपड़ों का रंग

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: तारापीठ के होटल में भीषण आग, 5 से अधिक तीर्थयात्रियों की मौत; कई गंभीर

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर सियासत कर रही भाजपा, झारखंड की खनिज संपदा पर नजर बर्दाश्त नहीं: विनोद पांडेय

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC आंदोलन: दो दौर की बातचीत बेनतीजा, अब 17 अगस्त को फिर वार्ता

    August 16, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026
    Latest Posts

    उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

    August 17, 2026

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेएसएससी-पीजीटीई के लिए इन परीक्षा केंद्रों पर हुआ था सिस्टम हैक, पहले से तय थे अभ्यर्थियों के कपड़ों का रंग

    August 17, 2026

    पश्चिम बंगाल: तारापीठ के होटल में भीषण आग, 5 से अधिक तीर्थयात्रियों की मौत; कई गंभीर

    August 17, 2026

    छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर सियासत कर रही भाजपा, झारखंड की खनिज संपदा पर नजर बर्दाश्त नहीं: विनोद पांडेय

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.