Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रधानमंत्री मोदी धनबाद में चुनावी सभा को संबोधित करते कहा, कांग्रेस पूर्वोत्तर राज्यों में आग लगाने का कर रही है प्रयास
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री मोदी धनबाद में चुनावी सभा को संबोधित करते कहा, कांग्रेस पूर्वोत्तर राज्यों में आग लगाने का कर रही है प्रयास

    Team JoharBy Team JoharDecember 12, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आजादी के बाद से ही यहां का जनजातीय और पिछड़ा समाज अलग राज्य की मांग कर रहा था। लेकिन कांग्रेस ने अपने राजनीतिक हितों को ऊपर रखा, आपकी बात नहीं सुनी और 5 दशक तक आपके लिए अलग झारखंड नहीं बनाया।
    भाजपा ने गरीब के हित में, सामान्य वर्ग के गरीब को भी 10 प्रतिशत आरक्षण दे दिया। ये हमारी राष्ट्रनीति है। यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने आज धनबाद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस पूर्वोत्तर में आग लगाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस और उनके साथियों को केवल वोट बैंक की चिंता रहती है।
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों की डिक्शनरी में कभी जनहित नहीं रहा, उन्होंने हमेशा स्वहित के लिए, परिवार हित के लिए काम किया। यही कारण है कि काले सोने पर बैठा ये धनबाद और ये पूरा इलाका संपदा से जितना समृद्ध है, उतनी ही अधिक गरीबी यहां बनी रही।यहां सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास से सरकार तभी चल पाएगी जब यहां सरकार भाजपा की होगी।क्योंकि भाजपा जो संकल्प लेती है, उसे सिद्ध भी करती है। जो हम कह रहे हैं, उसको हम करके रहेंगे। कांग्रेस और उसके साथियों के पास सोच और संकल्प दोनों की कमी है। इन्होंने यहां नक्सलवाद को हवा दी, यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि उनके शासन काल में यहां नए उद्योग तो आए नहीं, बल्कि पुराने भी बंद हो गए।
    कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने अगर धनबाद, देवघर और झारखंड को कुछ दिया है, तो वो है – धूल, धुआं और धोखा। यहां से कोयला निकलता रहा, लेकिन यहां की जनता को प्रदूषण में छोड़ दिया गया, सुविधाओं के अभाव में छोड़ दिया गया। षड्यंत्रकारी मानसिकता लेकर चलने वाले लोग 99वें के फेरे में फंस गए हैं। यहां से निले कोयले पर कांग्रेस-JMM के नेताओं ने, इनके रिश्तेदारों और दोस्तों ने अपने लिए महल खड़े कर दिए, लेकिन यहां की जनता को झोपड़ियों में रहने के लिए मजबूर कर दिया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब आपने दिल्ली और रांची में भाजपा सरकार बनाई तब जाकर डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड बना। जिसका फायदा यहां से निकलने वाले कोयले की आय का एक हिस्सा यहीं पर खर्च होने लगा है।अब भाजपा सरकार ने हर गरीब-बेघर परिवार को अपना पक्का घर दिलाने का बीड़ा उठाया है। झारखंड में 10 लाख ऐसे घर बन चुके हैं। जिनको अभी घर नहीं मिले हैं उनको भी 2022 तक अपना पक्का घर मिल जाएगा।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरयू पर धांधली का आरोप, चुनाव आयोग में शिकायत
    Next Article राजमहल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, इस सरकार से 15-20 उद्योगपति खुश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.