Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 6:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : यौन शोषण के बाद युवती को जिंदा जलाया
    बिहार

    बिहार : यौन शोषण के बाद युवती को जिंदा जलाया

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    बेतिया/पटना । बिहार में मुजफ्फरपुर के बाद आज पश्चिम चंपारण जिले में शिकारपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में एक प्रेमिका को यौन शोषण के बाद मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है।
    पुलिस अधीक्षक नताशा एस. गुड़िया ने आज यहां युवती को जलाए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। युवती गर्भवती है। वह शादी के लिए युवक पर दबाव बना रही थी लेकिन पीछा छुड़ाने के लिए युवक ने युवती को मिट्टी तेल डालकर जला दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया है।
    नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवकुमार ने बताया कि युवती 70 प्रतिशत से अधिक झुलस गई है। उन्होंने बताया कि बेहतर इलाज के लिए उसे राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) बेतिया भेजा जा रहा है।

    वहीं, पुलिस के समक्ष पीड़िता के दर्ज बयान के मुताबिक अरमान ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया लेकिन जब शादी के लिए उसने दबाव बनाया तो आज सुबह घर में आकर उसके ऊपर मिट्टी का तेल झिड़क दिया और फिर आग लगा दी।
    गौरतलब है कि इससे पूर्व मुजफ्फरपुर जिले में अहियापुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर गांव में शनिवार की रात 23 वर्षीय युवती के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन विरोध के कारण जब वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हुआ तो उसने युवती को आग लगा दी। पीड़िता 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गई है। उसे श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एसकेएमसीएच), मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जाती है।
    मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में गहन अनुसंधान और पूछताछ के लिए पुलिस न्यायालय से आरोपी को पुलिस रिमांड पर सौंपे जाने का आग्रह करेगी।

    #Online news Bihar Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआरसीईपी वार्ता में सरकार दवाब में नहीं आयेगी : गोयल
    Next Article टेनिस स्टार बियांका बनीं कनाडा एथलीट ऑफ द ईयर

    Related Posts

    बिहार

    नदी किनारे मिली अज्ञात व्यक्ति की बॉडी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

    July 5, 2025
    बिहार

    मनरेगा कार्यस्थल पर बाइक सवार अपराधियों ने बरसाई गो’लियां, पंचायत समिति सदस्य पति घायल

    July 5, 2025
    ट्रेंडिंग

    लालू प्रसाद यादव 13वीं बार बने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 2028 तक संभालेंगे कमान

    July 5, 2025
    Latest Posts

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदले की चल रही थी साजिश…

    July 5, 2025

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025

    जमशेदपुर में दिनदहाड़े चेसिस चालक पर हमला, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

    July 5, 2025

    ‘साथी’ योजना के तहत निराश्रितों को मिलेगा सहारा, डालसा चला रहा जागरूकता अभियान

    July 5, 2025

    10 जुलाई को होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक, तैयारियों को लेकर रांची DC ने आदिकारियों को दिए निर्देश

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.