Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 2:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»टीएसडीपीएल में 20% बोनस मिलने पर कर्मचारियों ने किया अध्यक्ष और यूनियन पदाधिकारियों का स्वागत
    जमशेदपुर

    टीएसडीपीएल में 20% बोनस मिलने पर कर्मचारियों ने किया अध्यक्ष और यूनियन पदाधिकारियों का स्वागत

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड में 20% बोनस मिलने पर कर्मचारियों ने यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे और कमिटी मेंबरों का स्वागत किया. कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने भी 2014 के बाद बहाली प्रक्रिया का आरंभ होना और लिखित परीक्षा के साथ मौखिक परीक्षा के संपन्न होने पर यूनियन का आभार प्रकट किया. साथ ही आग्रह किया कि बाकी प्रक्रिया भी जल्द पूर्ण कर ज्वाइनिंग करवाई जाए. वहीं स्थाई कर्मचारियों ने अध्यक्ष और पदाधिकारियों के स्वागत के पश्चात 1 अक्टूबर यानी आज से जो ग्रेड देय हो रहा है उस पर भी यूनियन प्रबंधन से जल्द से जल्द वार्ता प्रारंभ करें और पिछले ग्रेड से अच्छे ग्रेड पर कर्मचारियों के हित में फैसला लें.

    स्वागत कार्यक्रम का संचालन कर रहे दिनेश कुमार ने कर्मचारियों को बताया कि यूनियन पहले से ही सजग है, छः माह पूर्व ही अपने जिम्मेवारी का निर्वाह करते हुए ग्रेड से संबंधित चार्टर ऑफ डिमांड प्रबंधन के सुपुर्द कर दिया है और आग्रह भी कर रही है की जल्द से जल्द बैठक प्रारंभ किया जाए.

    इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में दो दिवसीय मिथिला हाट की प्रदर्शनी का आयोजन

    अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि 20% बोनस पर कमिटी ने टीम वर्क के साथ कार्य किया जिसका प्रतिफल है कि अच्छा बोनस मिल पाया. साथ ही उन्होंने कांट्रैक्ट कर्मचारियों को बताया कि निरंतर प्रबंधन से वार्ता हो रही है. ज्यादा से ज्यादा लोग स्थाई हो जिसके निमित बहाली प्रक्रिया पूर्ण होने के कगार पर है. साथ ही कालिंगनगर, सानंद और अन्य स्थानों पर भी जमशेदपुर के स्किल्ड कर्मचारियों को स्थाई किया जाए.

    ग्रेड अच्छा हो इसको लेकर यूनियन संगठित हो कर कार्य कर रही है. भविष्य में जल्द से जल्द ग्रेड संपन्न हो इसकी भी चिंता की जा रही है और प्रबंधन पर दबाव लगातार बनाया जा रहा है. कर्मचारियों ने फूल माला और मिठाई खिला कर अपने नेताओं का स्वागत किया. कर्मचारियों द्वारा यूनियन के अमनजी, संजीव कुमार सिंह,शशि वीर राणा, रंजन मिश्रा, राकेश कुमार सिंह, अनीश झा, आर  रवि, रमेश चौधरी, दिनेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, हरी शंकर प्रसाद अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया गया, कर्मचारियों में निरंजन सिंह, आलोक, अनिल, अभय, राज कुमार चौबे, अशोक ठाकुर, हेंब्रम, बिपुल कुमार सिंह, सी पी भारती, सुनील दुबे, एम ए राजू, जयराम सेन, राकेश रोशन, एस के सिंह, मुरारी आदि काफी संख्या में स्थाई और अस्थाई कर्मचारीगण उपस्थित थे.

    इसे भी पढ़ें: लगातार हो रही बारिश के कारण खोले गये तेनुघाट डैम के दो गेट

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jamshedpur jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जमशेदपुर जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलगातार हो रही बारिश के कारण खोले गये तेनुघाट डैम के दो गेट
    Next Article आंदोलनकारी नेता विकास महतो तीन माह बाद जेल से रिहा

    Related Posts

    जमशेदपुर

    गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूलों में लौटी रौनक

    June 16, 2025
    कोर्ट की खबरें

    जमीन घोटाला : चार रजिस्ट्री अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश

    June 16, 2025
    जमशेदपुर

    टाटा स्टील प्लांट में ठेका कर्मचारी की दर्दनाक मौ’त

    June 16, 2025
    Latest Posts

    गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूलों में लौटी रौनक

    June 16, 2025

    हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट बीच रास्ते से वापस लौटी

    June 16, 2025

    जमीन घोटाला : चार रजिस्ट्री अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश

    June 16, 2025

    दो चरणों में होगी जातीय जनगणना, अधिसूचना जारी

    June 16, 2025

    टाटा स्टील प्लांट में ठेका कर्मचारी की दर्दनाक मौ’त

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.