Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»चाईबासा : जंगल में निकले सुरक्षाबलों को पहले मिली कामयाबी फिर माओवादियों ने कर दिया आईईडी ब्लास्ट
    क्राइम

    चाईबासा : जंगल में निकले सुरक्षाबलों को पहले मिली कामयाबी फिर माओवादियों ने कर दिया आईईडी ब्लास्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 28, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची/चाईबासा : चाईबासा जिला के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका गांव के आसपास पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया हैं. इस घटना में कोबरा 209 बटालियन का एक जवान राजेश कुमार शहीद हो गया हैं. जबकि, इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार विस्फोट में घायल हो गए हैं. शहीद राजेश कुमार को अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों की टीम बचा न सकी. फिलहाल घायल इंस्पेक्टर का मेडिका अस्पताल में ईलाज चल रहा हैं. इस घटना के बाद से पुलिस मुख्यालय के अधिकारी अभियान को तेज करने की रणनीति बना रहे हैं. बताया जाता है कि जल्द ही नक्सलियों के खिलाफ चाईबासा के इलाके में एक बड़ा अभियान चलाया जायेगा. इससे पहले सुरक्षा बलों को जंगल में सफलता मिली थी. लेकिन कुछ देर बाद ही माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया.

    विस्फोटकों को जंगल में किया नष्ट

    बताया जाता है कि सूचना पर जंगल में निकले सुरक्षाबलों को तुम्बाहाका गांव के आसपास पहाड़ी क्षेत्र में सफलता मिलीं. सुरक्षाबलों ने दो आईईडी और रास्ते में गढ़डा करने  के लिए लोहे का रड और तीर(31 स्पाइक होल एवं 250 स्पाइक) बरामद किया था. सुरक्षाबलों ने जंगल में मिले आईईडी और विस्फोटक को नष्ट कर दिया था. फिर शीर्ष नेता को निशाना बनाते हुए जंगल के अंदर प्रवेश कर रहे थे कि नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. जिसमें कोबरा 209 बटालियन के लोग जख्मी हो गए.

    11 बटालियन निकली थी अभियान पर

    पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, रमेश उर्फ अनल, अजय महतो, मोछु, चमन, कांडे, सागेन अंगरिया और अश्विन दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे. सूचना पर कार्रवाई करते हुए 11 सुरक्षाबलों की बटालियन को अलग-अलग दिशा में भेजा गया था. इस दौरान गुरुवार की दोपहर करीब सवा बारह बजे तुम्बाहाका और सरजोमबुरु के बीच में पहाड़ी पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए तीन आईईडी ब्लास्ट किया गया. इस ब्लास्ट में कोबरा 209 बटालियन के इंस्पेक्टर और जवान जख्मी हो गए. आईईडी ब्लास्ट में जवान राजेश का दोनों पैर उड़ गया. जबकि, इंस्पेक्टर जख्मी हो गए.

     

     

    chaibasa Cobra 209 battalion hilly area IED blast Johar Live jungle maoist martyr Naxalite ranchi security forces soldier success target Tonto police station Tumbahaka village आईईडी ब्लास्ट कामयाबी कोबरा 209 बटालियन चाईबासा जंगल जवान जोहार लाइव टोंटो थाना तुम्बाहाका गांव नक्सली निशाना पहाड़ी इलाका माओवादी रांची शहीद सुरक्षाबल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशहीद ए आजम भगत सिंह को जयंती पर किया याद, दी श्रद्धांजलि
    Next Article पूर्व मुखिया सह झामुमो नेता फलिंद्र मुंडा पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.