Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कुड़मी आंदोलन : नीमडीह स्टेशन पर आंदोलनकारियों ने किया पथराव, पुलिस ने बरसाई लाठियां
    झारखंड

    कुड़मी आंदोलन : नीमडीह स्टेशन पर आंदोलनकारियों ने किया पथराव, पुलिस ने बरसाई लाठियां

    Team JoharBy Team JoharSeptember 20, 2023Updated:September 20, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः कुड़मी आंदोलन का बुधवार को व्यापक असर रेल परिचालन पर पड़ा. जहां प्रदर्शनकारियों ने नीमडीह स्टेशन पर पथराव कर दिया. पुलिस ने भी बचाव करते हुए लाठियां बरसाई. इस दौरान सिल्ली-मुरी हाईवे पर नाकाबंदी की गई है. घटना के बाद स्टेशन के आस-पास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. वहीं लाठी चार्ज में कई आंदोलनकारी घायल भी हो गए. इसके अलावा धनबाद के गोमो ट्रैक पर आंदोलनकारियों ने झूमर, नाच वाद्ययंत्र के साथ विरोध-प्रदर्शन किया. घाघरा हाल्ट में काफी संख्या में आंदोलनकारी जमे हुए है. आंदोलन खत्म होने के इंतजार में चक्रधरपुर, राउरकेला और टाटानगर तीन एक्सप्रेस के हजारों यात्री फंसे हुए है.  उत्कल एक्सप्रेस चक्रधरपुर स्टेशन में फंसी हुई हैं.

    लगाई गई धारा 144

    गीतांजली और अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस को कैंसल किया गया है. अप इस्पात एक्सप्रेस टाटानगर, डाउन इस्पात एक्सप्रेस राउरकेला में खड़ी है रेलवे की परेशानी भी बढ़ने लगी है. मुरी जंक्शन के पास आंदोलनकारियों को रेलवे परिसर तक जाने से रोकने के लिए चेकिंग लगाई गई. चांडिल के नीमडीह स्टेशन में लाठीचार्च के बाद धारा 144 लागू कर दिया गया है. इधर, कुड़मियों के आंदोलन का रौद्र रूप देख धनबाद के गोमो, रांची के मूरी सिल्ली, पश्चिमी सिंहभूम के घाघरा में भी धारा 144 लगा दी गई है.

    कई ट्रेनों को किया डायवर्ट

    आंदोलन का असर टाटानगर रेलवे स्टेशन में भी देखने को मिला. एक तरफ टाटा हावड़ा मुख्य मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य तौर पर हुआ तो दूसरी तरफ टाटा से मुंबई मार्ग में कई ट्रेनों को डाइवर्ट कर दिया गया. जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कुर्मी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर कुड़मी समाज के द्वारा आंदोलन का रूप अख्तियार करते हुए रेल चक्का जाम किया गया. टाटा मुंबई मार्ग की ओर जाने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, इतवारी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनों को जहां-तहाँ रोक दिया. टाटानगर रेलवे स्टेशन में हावड़ा तितलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस को सुबह से ही रोक दिया गया. दूरंतो एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर दिया गया. मनोहरपुर के पास कुर्मी समाज के लोगों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया, जिसकी वजह से टाटा मुंबई मार्ग पूरी तरह से बाधित रहा. यात्रियों का कहना था कि रेल प्रबंधन को आंदोलन के संबंध में पहले ही जानकारी थी. इसके बाद भी यात्री को जानकारी नहीं दी गई. दुरंतो एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन किया गया और अब तक नहीं बताया जा रहा है कि उस ट्रेन के बजाय दूसरा क्या विकल्प है.

     

     

    batons blockade Johar Live Kudmi movement Neemdih police protestors Rescue Silli-Muri Highway station stone pelting train operations widespread impact कुड़मी आंदोलन जोहार लाइव नाकाबंदी नीमडीह पथराव पुलिस प्रदर्शनकारी बचाव बरसाई लाठियां रेल परिचालन व्यापक असर सिल्ली-मुरी हाईवे स्टेशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडेंगू का कहर जारी, ढूंढे नहीं मिल रहा सिंगल डोनर प्लेटलेट
    Next Article सांसद जयंत सिन्हा पांचवीं बार वित्त संबंधी स्थाई समिति के अध्यक्ष बने

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.