Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डेंगू का कहर जारी, ढूंढे नहीं मिल रहा सिंगल डोनर प्लेटलेट
    झारखंड

    डेंगू का कहर जारी, ढूंढे नहीं मिल रहा सिंगल डोनर प्लेटलेट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 20, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राज्य में डेंगू का कहर जारी है. हर दिन नए मरीजों की पुष्टि हो रही है. अब 24 घंटे में 46 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. वहीं चिकनगुनिया के भी 4 नए केस सामने आए है. ऐसे में साफ है कि डेंगू के गंभीर मरीजों को तत्काल प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत पड़ रही है. लेकिन सिंगल डोनर प्लेटलेट नहीं मिल रहा है. स्थिति यह है कि सिंगल डोनर प्लेटलेट के लिए लोगों को ढूंढना पड़ रहा है. जिससे कि मरीजों को तत्काल प्लेटलेट चढ़ाया जा सके. बता दें कि सिंगल डोनर प्लेटलेट (एसडीपी) नहीं मिलने की स्थिति में मरीजों रैंडम डोनर प्लेटलेट चढ़ाया जा रहा है.

    आरडीपी से चला रहे काम

    सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) किट हॉस्पिटलों से खत्म है. डेंगू मरीजों को किट के अभाव में एसडीपी की जगह रेंडम डोनर प्लेटलेट्स (आरडीपी) चढ़ा कर ही काम चलाना पड़ रहा है. डेंगू के मरीजों के मिलने के बाद हॉस्पिटल (सरकारी-प्राइवेट) में 80 यूनिट आरडीपी से अधिक की खपत है. चूंकि प्राइवेट में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स के लिए 11,000 खर्च करने पड़ रहे है. जबकि रिम्स में इसके लिए 9,500 रुपए लगते है. रैंडम डोनर प्लेटलेट्स 1 हजार रुपए में ही मिल जाता है.

    एसडीपी मरीज के लिए सुरक्षित

    रिम्स ब्लड बैंक के सीनियर रेजीडेंट डॉ चंद्र भूषण की मानें तो सिंगल डोनर प्लेटलेट ज्यादा कारगर है और सुरक्षित भी. उन्होंने कहा कि रैंडम डोनर प्लेटलेट अलग-अलग ब्लड ग्रुप के लोगों का होता है. जिससे शरीर में धीरे-धीरे उन ब्लड ग्रुप्स के खिलाफ एंटी बॉडीज बन जाती हैं, जो भविष्य में प्लेटलेट्स चढ़ाने पर उन्हें नष्ट कर सकती है. ऐसे में प्लेटलेट देने पर भी प्लेटलेट काउंट नहीं बढ़ता, इसलिए सिंगल डोनर ही ज्यादा सुरक्षित होता है.

    14 दिन में कर सकते है डोनेट

    डॉ चंद्रभूषण बताते है कि प्लेटलेट देने से किसी तरह की कमजोरी नहीं होती. कोई भी स्वस्थ व्यक्ति दो हफ्ते में एकबार किसी को प्लेटलेट्स डोनेट कर सकता है. लेकिन इसके लिए अपने डॉक्टर से प्रापर कंसल्ट जरूर कर लें.  वहीं जांच के बाद ही प्लेटलेट्स डोनेट करें. उन्होंने बताया कि 7 दिनों में ही नई प्लेटलेट्स फिर से वापस बन जाती है.

    केस 1

    डी कुमार नाम के मरीज को डेंगू को गया है. उन्हें सिटी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया है. जांच में प्लेटलेट काउंट 17 हजार पाया गया. इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें सिंगल डोनर प्लेटलेट चढ़ाने की सलाह दी. परिजन व जानने वाले सिंगल डोनर प्लेटलेट के लिए हॉस्पिटल और ब्लड बैंक की दौड़ लगाते रहे. काफी मशक्कत के बाद एसडीपी के लिए डोनर सदर के ब्लड बैंक पहुंचा और डोनेट किया.

    केस 2

    डेंगू के कारण एक मरीज का प्लेटलेट काफी डाउन हो गया. एसडीपी के लिए लोग डोनर ढूंढ रहे थे. इस दौरान लगभग सभी ब्लड बैंकों में तलाश की गई. लेकिन कोई भी डोनर तैयार नहीं हुआ. इसके बाद वाट्सएप के ग्रुप में मैसेज डाला गया. कई ग्रुप में मैसेज चलने के बाद एक डोनर मिला. लेकिन उसने भी अगले सुबह रांची पहुंचने की बात कही.

    24 घंटे में 46 नए मरीज

    झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया का कहर बदस्तूर जारी है. डेंगू की चपेट में पूर्वी सिंहभूम है. डेंगू से राज्य में अब तक पांच लोगों की मौत हुई है, ये सभी जमशेदपुर के रहने वाले ही हैं. 24 घंटों में डेंगू के 76 संदिग्ध मरीज मिले. इनमें से 74 लोगों ने जांच करायी है. जिसमें 46 के डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. इसके अलावा चिकनगुनिया के भी 96 संदिग्ध मरीज मिले. 52 मरीजों ने जांच करायी, जिनमें चार मरीज पॉजिटिव मिले.

     

     

     

    # state 24 hours 24 घंटे 4 new cases 4 नए केस 46 new patients 46 नए मरीज Chikungunya confirmed dengue havoc new patients not available ranchi single donor platelet कहर चिकनगुनिया जोहार लाइव डेंगू नए मरीज नहीं मिल रहा पुष्टि रांची राज्य सिंगल डोनर प्लेटलेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकैसे चलेगा तंत्र, टॉप लेवल के आइएएस का झारखंड से हुआ मोह भंग
    Next Article कुड़मी आंदोलन : नीमडीह स्टेशन पर आंदोलनकारियों ने किया पथराव, पुलिस ने बरसाई लाठियां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड सहकारी बैंक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेंजर ज़ोन में भारत के 90 प्रतिशत उपग्रह : कैसे अपनी सैटेलाइट्स को सुरक्षित बचा रहा है इसरो?

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड सहकारी बैंक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

    September 18, 2026

    डेंजर ज़ोन में भारत के 90 प्रतिशत उपग्रह : कैसे अपनी सैटेलाइट्स को सुरक्षित बचा रहा है इसरो?

    September 18, 2026

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.