Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सनातन को मिटाने वाले लोग खुद मिट गएः संजय सेठ
    झारखंड

    सनातन को मिटाने वाले लोग खुद मिट गएः संजय सेठ

    Team JoharBy Team JoharSeptember 15, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः रांची के सांसद संजय सेठ ने इंडिया गठबंधन के नेताओं पर निशाना साधा है. शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि सनातनी भावनाओं पर कुठाराघात किया जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. इतिहास गवाह रहा है कि सनातन को मिटाने वाले लोग खुद मिट गए हैं. उनका समूल नाश हो गया है. ऐसे नेताओं को कम से कम इस तरह की अनरगल बयानबाजी नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन से जुड़े उन तमाम दलों को अपने-अपने राज्य की जनता के समक्ष पर सफाई देना चाहिए.

    झामुमो और कांग्रेस बताए अपना स्टैंड

    सेठ ने कहा कि मैं झामुमो और कांग्रेस के झारखंड के नेताओं से मांग करता हूं कि यह जनता के सामने बताएं कि सनातन को मिटाने का जो बयान दिया गया है. उस पर इनका क्या स्टैंड है? इन्हें अपना स्टैंड क्लियर करना चाहिए वरना आने वाले चुनाव में जनता इन्हें बिना स्टैंड का बना कर रखेगी.

    पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर धार्मिक न्यास बोर्ड का हुआ गठन

    झारखंड की इंडिया गठबंधन वाली सरकार के द्वारा कुछ दिन पहले राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन किया गया. विभिन्न पदों पर उनकी नियुक्तियां की गई. निश्चित रूप से लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए यह अच्छा है परंतु इसके बाद धार्मिक न्यास बोर्ड ने जिस तरह के कदम उठाने शुरू किए गए, वह सनातनी भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाला है.

    पहाड़ी मंदिर में समिति का गठन असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक

    जिस तरह से पहाड़ी मंदिर में समिति का गठन किया गया, मेन रोड में संकट मोचन मंदिर में समिति का गठन किया गया, यह असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है. पहाड़ी मंदिर में पूर्व से ही एक समिति कम कर रही है, जिसके अध्यक्ष डीसी हैं. सचिव एसडीओ हैं. जबकि मेन रोड का संकट मोचन मंदिर महंत परंपरा से संचालित होता है. इस धार्मिक न्यास बोर्ड ने राजनीतिक आड़ में भारतीय संविधान का भी मजाक उड़ाया है और हमारी महंत परंपरा को भी चुनौती दी है. इन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि मंदिर राजनीति का अखाड़ा नहीं है. मंदिरों में ये राजनीति नहीं करें.

    पहाड़ी मंदिर के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करें

    सेठ ने कहा कि मैं खुली चुनौती देता हूं कि यह पहाड़ी मंदिर के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करें. उसकी घेराबंदी करें. संकट मोचन हनुमान मंदिर पर जो हमला किया गया, उसके दोषियों पर कार्रवाई करें. तभी मैं मानूंगा कि वास्तव में मंदिरों के प्रति ये चिंतित हैं वरना मंदिरों का राजनीतिकरण नहीं करें. मंदिर को मंदिर ही रहने दे वह हमारी भावनाओं के केंद्र है. हमारी भावनाओं से खिलवाड़ करेंगे, सनातन संस्कृति से खिलवाड़ करेंगे तो यह खिलवाड़ और इसका परिणाम जनता आने वाले वक्त में दिखा देगी.

    इंडिया गठबंधन जोहार लाइव संजय सेठ सनातन सांसद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article67वीं बीपीएससी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2104 अभ्यर्थी रहे सफल
    Next Article भाजमो ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, शहर की स्थिति नहीं सुधरी तो करेंगे आंदोलन

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.