Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»इंटरनेट की दुनिया भी हिन्दी की कायलः एल खियांग्ते
    झारखंड

    इंटरनेट की दुनिया भी हिन्दी की कायलः एल खियांग्ते

    Team JoharBy Team JoharSeptember 14, 2023Updated:September 14, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: हिन्दी एक सर्वव्यापी भाषा है. दुनिया भर में हिन्दी भाषा बोलने वाले लोग मौजूद हैं. इसकी लोकप्रियता के कारण ही इंटरनेट की दुनिया में भी हिन्दी भाषा के कंटेंट बहुतायत में मौजूद है. उक़्त बातें श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक एल खियांग्ते ने गुरुवार को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में आयोजित हिन्दी दिवस समारोह में कहीं.

     

    घर पर संवाद की भाषा हो हिन्दी

    श्री खियांग्ते ने पढ़ाई से लेकर प्रशासनिक सेवा में आने तक हिन्दी भाषा को लेकर अपने अनुभव को साझा किया. उन्होंने कहा कि हिन्दी की आवश्यकता सभी जगह है. इससे बचा नहीं जा सकता. दक्षिण से लेकर उत्तर, पूरब से पश्चिम तक हिन्दी की आवश्यकता महसूस की जा रही है. उन्होंने कहा कि मिज़ोरम जहां से वे आते हैं, वहाँ भी अब हिन्दी सीखने के लिए स्पोकेन हिन्दी की क्लास चल रही है. उन्होंने लोगों से अपील की कि घर पर संवाद की भाषा हिन्दी ही रखें.

    सरकार का प्रयास है कि सभी विभागों में हिन्दी भाषा में हो कार्यः प्रवीण

    इस अवसर पर कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो ने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि सभी सरकारी विभागों में हिन्दी भाषा में कार्य हो. उन्होंने कहा कि हिन्दी सहज भाषा है. हम जैसा हिन्दी में बोलते हैं, वैसा ही लिखते भी हैं. यह हिन्दी की अपनी विशेषता है. उन्होंने कहा कि हिन्दी सर्व संपर्क की भाषा है. दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में अब हिंदी भाषा बोली और समझी भी जा रही है. विदेशों में हिन्दी स्वीकार की जा रही है. यही करण हैं की दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जानेवाली भाषा हिन्दी है.

    हिन्दी संपर्क की भाषा हैः डॉ मिथिलेश

    विनोबा भावे विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि हिन्दी संपर्क की भाषा है, बाज़ार की भाषा है. उन्होंने हिन्दी भाषा को लेकर विस्तार से उसके विकास के बारे में प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि यह भी हमें देखना होगा कि क्या हम हिन्दी भाषा को अपने व्यवहार, अपनी बोलचाल में ला रहे हैं. उन्होंने हिन्दी भाषा से जुड़ाव की अपील की. उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञान का सृजन अपनी भाषा में नहीं होगा तब तक भाषा की पहचान नहीं बन पाएगी.

    इस अवसर पर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा निबंध प्रतियोगिता एवं लघु कथा प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को सम्मानित किया गया. मौके पर श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक श्रीनिवासन एवं रांची विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रज्ञा गुप्ता ने भी अपने विचार रखे. समारोह में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

     

     

     

    कॉलेज झारखण्ड प्रतियोगिता भाषा राजभाषा विनोबा भावे हिंदी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleई-लॉटरी से लाइट हाउस के 74 आवासों का आवंटन, लाभुकों के खिले चेहरे
    Next Article सरलता पूर्वक हिंदी का इस्तेमाल करना ही इस भाषा को ले जाएगा समृद्धि की ओर : उपायुक्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    JPSC / JSSC

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026
    Latest Posts

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026

    आरक्षित पदों के डी-रिजर्वेशन पर सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग आमने-सामने: जानिए क्या है पूरा विवाद

    September 11, 2026

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.