Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चरस लाने के लिए हवाई जहाज से दिल्ली जाता था तस्कर और रांची में खपाने के लिए ट्रेन का करता था प्रयोग, पुलिस ने ऐसे चरस और हथियार के साथ 3 तस्कारों को दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    चरस लाने के लिए हवाई जहाज से दिल्ली जाता था तस्कर और रांची में खपाने के लिए ट्रेन का करता था प्रयोग, पुलिस ने ऐसे चरस और हथियार के साथ 3 तस्कारों को दबोचा

    Team JoharBy Team JoharAugust 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : रांची पुलिस को आज बहुत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चरस और हथियार के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 200 ग्राम चरस, दो देसी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने बताया कि चरस लाने के लिए हमलोग हवाई जहाज से दिल्ली जाते हैं। और चरस लेकर हमलोग राजधानी ट्रेन से रांची आते हैं। उसके बाद चरस को अलग-अलग पाउच बनाकर रांची में खपाते हैं।

    पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मंदिर के पीछे मैदान से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर में रातू रोड इंद्रपुरी रोड नंबर 1 का रहने वाला मदन कुमार उर्फ सोनु, आर्यपुरी का रहने वाला सिंटू जायसवाल और हरमू रोड के गाड़ीखाना का रहने वाला सरताज शाह शामिल है। गिरफ्तार हुए तस्करों के पास से चरस के अलावा दो पिस्टल बरामद हुआ है। इसकी जानकारी बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी किशोर कौशल ने दी।

    गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

    एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली से दो अपराधी ट्रेन के माध्यम से चरस लेकर आ रहे हैं। जिसके बाद कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम को सूचना मिली की तस्कर पहाड़ी मंदिर के पीछे मैदान में है। जिसके बाद छापामारी दल के द्वारा पहाड़ी मंदिर के पीछे मैदान के पास दो संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। इसके बाद दोनों की तलाशी ली गयी तो दोनों के द्वारा प्लास्टिक में बांधा हुआ चरस मिला।

    फ्लाइट से चरस लाने जाता था दिल्ली

    एसएसपी ने बताया कि पूछताछ करने पर दोनों तस्कर के द्वारा बताया गया कि ये दोनों दिल्ली फ्लाइट से चरस लाने के लिए जाते है, और आते समय राजधानी ट्रेन से आते है। इसके बाद रांची के विभिन्न क्षेत्रों में बिक्री किया करते है। इनके द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि ये दोनों तीन माह पूर्व ही पार्षद ओम प्रकाश के ऊपर मारपीट और फायरिंग मामले में शामिल थे उसके बाद से ये दोनों कोर्ट में आत्मसर्मपण करने के बाद जेल चले गये थे और वर्तमान में जमानत पर जून माह में निकले है, लेकिन इस घटना में प्रयुक्त पिस्टल अभी भी इन दोनों के पास है।

    पार्षद ओम प्रकाश के घर पर फायरिंग करने का है आरोप

    इस पर मदन कुमार उर्फ सोनू के द्वारा एक पिस्टल अपने घर से बरामद कराया और सिंटू जायसवाल के द्वारा अपने घर में एक जिन्दा गोली बरामद कराया। इसके बाद दोनों के द्वारा बताया गया कि इस घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल सरताज के पास है। पुलिस की टीम ने सरताज के घर में छापामारी किया गया तो सरताज के घर से एक पिस्टल बरामद हुआ और सरताज को भी उसके घर से हिरासत में लिया गया। उसके बाद तीनों से पूछताछ करने पर बताया कि पार्षद ओम प्रकाश के घर पर फायरिंग के बाद ये लोग हथियार को अपने पास छिपा कर रखे हुए था।

    3 smugglers arrested bring charas charas charas and weapons consume Delhi jharkhand plane police ranchi Smuggler train चरस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम का काफिला रोकने के मामले में भैरव सिंह को हाईकोर्ट से लगा झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज
    Next Article झारखंड में साइबर फ्रॉड रोकने के लिए हाईकोर्ट ने RBI और सरकार दिया निर्देश, कहा- एक माह में लेकर आएं प्रपोजल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.