Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में साइबर फ्रॉड रोकने के लिए हाईकोर्ट ने RBI और सरकार दिया निर्देश, कहा- एक माह में लेकर आएं प्रपोजल
    झारखंड

    झारखंड में साइबर फ्रॉड रोकने के लिए हाईकोर्ट ने RBI और सरकार दिया निर्देश, कहा- एक माह में लेकर आएं प्रपोजल

    Team JoharBy Team JoharAugust 9, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : देवघर, जामताड़ा, साहिबगंज में साइबर क्राइम की घटनाओं की रोकथाम के लिए मनोज कुमार राय की जनहित याचिका पर प्रतिवादी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने झारखंड हाई कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया। इस पर कोर्ट ने राज्य सरकार एवं आरबीआई को निर्देश दिया कि वे एक माह में कोर्ट के समक्ष झारखंड में साइबर फ्रॉड रोकने को लेकर प्रपोजल लेकर आएं। इसके बाद कोर्ट उचित आदेश पारित करेगा।

    सरकार को निर्देश जारी नहीं कर सकते- आरबीआई

    इससे पहले आरबीआई की ओर से शपथ पत्र दाखिल कर बताया गया कि वह राज्य सरकार को साइबर फ्रॉड रोकने को लेकर दिशा- निर्देश जारी नहीं कर सकती है। आरबीआई का मोबाइल बैंकिंग फ्रॉड से संबंधित नियम, रेगुलेशन एवं दिशा- निर्देश कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

    ठोस कदम उठाने की जरूरत

    हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने बुधवार को सुनवाई के दौरान मौखिक कहा कि साइबर फ्रॉड की घटनाएं रुक नहीं पा रही है। ऐसे में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। मामले की अगली सुनवाई 20 सितंबर को होगी।

    देवघर, जामताड़ा और साहिबगंज में साइबर अपराधी सक्रिय

    पूर्व की सुनवाई में याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया गया था कि झारखंड के देवघर, जामताड़ा और साहिबगंज में साइबर अपराधी सक्रिय हैं। इनके द्वारा बड़े पैमाने पर झारखंड से साइबर क्राइम की घटना को अंजाम दिया जाता है। साइबर अपराधी झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों में साइबर ठगी की घटना को अंजाम देते हैं।

    bring proposal cyber fraud instructions jharkhand Jharkhand Government Jharkhand high court ranchi RBI stop cyber fraud साइबर क्राइम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचरस लाने के लिए हवाई जहाज से दिल्ली जाता था तस्कर और रांची में खपाने के लिए ट्रेन का करता था प्रयोग, पुलिस ने ऐसे चरस और हथियार के साथ 3 तस्कारों को दबोचा
    Next Article Aaj ka Rashifal, 10 August 2023: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा गुरुवार, जानिए आज का राशिफल

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026
    आदिवासी

    गुवा गोलीकांड के 46 साल : जिस खून से झारखंड आंदोलन को मिली नई धार

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC CGL धांधली के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, रांची में DC ऑफिस का घेराव

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2026 : 10 साल में बदली झारखंड की तस्वीर, 70.3% से बढ़कर 76.7% हुई साक्षरता दर

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026

    गुवा गोलीकांड के 46 साल : जिस खून से झारखंड आंदोलन को मिली नई धार

    September 8, 2026

    बॉम्बे हाई कोर्ट: राहुल गांधी की मोदी को “कमांडर-इन-थीफ” कहने वाली मानहानि याचिका खारिज, ट्रायल कोर्ट में चलेगा मुकदमा

    September 8, 2026

    JPSC-JSSC CGL धांधली के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, रांची में DC ऑफिस का घेराव

    September 8, 2026

    आदिवासी अधिकारों पर दिल्ली में बड़ा सम्मेलन : जस्टिस मदन लोकुर ने कहा, छोटे-छोटे मुकदमों से परेशान है देश का आदिवासी समाज

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.