Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 9:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»करगिल विजय दिवस पर शहीदों को याद कर रहा देश, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन
    देश

    करगिल विजय दिवस पर शहीदों को याद कर रहा देश, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन

    Team JoharBy Team JoharJuly 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : आज करगिल विजय दिवस के मौके पर पूरा देश शहीदों को याद कर रहा है। लद्दाख के द्रास के मुख्य कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने करगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और युद्ध में अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

    इसके अलावा उन्होंने वीडियो भी ट्वीट करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वो कारगिल युद्ध से जुड़े ‘हट ऑफ रिमेंबरेंस’ संग्रहालय का दौरा किया। यह संग्रहालय कारगिल युद्ध में अपनी जान गंवाले वाले जवानों की याद में बना है।

    पीएम मोदी ने किया ट्वीट

    पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि कारगिल विजय दिवस भारत के उन अद्भुत पराक्रमियों की शौर्यगाथा को सामने लाता है, जो देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बने रहेंगे। इस विशेष दिवस पर मैं उनका हृदय से नमन और वंदन करता हूं। जय हिंद!

    साथ ही लद्दाख में कारगिल विजय दिवस पर चार MIG-29 विमानों ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक के ऊपर से उड़ान भरी। 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इधर लखनऊ में कारगिल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारगिल शहीद स्मृति वाटिका पहुंचकर प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    शहीद हुए वीर जवानों का सदा ऋणी रहेगा देश- राहुल गांधी

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर शहीद जवानों के बलिदानों को याद किया। उन्होंने लिखा कि भारत की सीमा की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर जवानों को कारगिल विजय दिवस पर शत शत नमन। देश उनका सदा ऋणी रहेगा। जय हिंद।

    कृतज्ञ राष्ट्र ने किया नमन

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि कारगिल विजय दिवस करोड़ों देशवासियों के सम्मान के विजय का दिन है। यह सभी पराक्रमी योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है जिन्होंने आसमान से भी ऊंचे हौसले और पर्वत जैसे फौलादी दृढ़ निश्चय से अपनी मातृभूमि के कण-कण की रक्षा की। भारत माता के वीर सिपाहियों ने अपने त्याग व बलिदान से इस वसुंधरा की न सिर्फ आन, बान और शान को सर्वोच्च रखा बल्कि अपनी विजित परंपराओं को भी जीवंत रखा। कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर तिरंगा पुनः गर्व से लहरा कर देश की अखंडता को अक्षुण्ण रखने के आपके समर्पण को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से नमन करता हूं।

    Defense Minister Rajnath Singh Kargil Kargil Victory Day Ladakh martyrs new delhi PM modi Rahul Gandhi Rajnath singh remembering tribute करगिल विजय दिवस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी आज देश के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर का करेंगे उद्घाटन, सिडनी के ओपेरा हाउस से भी है बड़ा
    Next Article क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, रांची में 23 से 27 फरवरी से होगा भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट

    Related Posts

    देश

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025
    ट्रेंडिंग

    साइप्रस ने PM मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

    June 16, 2025
    ट्रेंडिंग

    बाइक सवार बदमाशों ने रेस्टोरेंट के बाहर किया बम से हमला, देखें CCTV फुटेज

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.