Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»छत्तीसगढ़ : कोयला घोटाले मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आईएएस रानू साहू गिरफ्तार
    देश

    छत्तीसगढ़ : कोयला घोटाले मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आईएएस रानू साहू गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रायपुर : कोयला घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारी रानू साहू को ईडी ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से पहले ईडी ने शुक्रवार को राज्य में 18 स्थानों पर छापेमारी की थी। यह गिरफ्तारी ईडी द्वारा दर्ज एक नए पीएमएलए मामले के सिलसिले में की गई। ईडी ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। सूत्रों ने दावा किया कि पीएमएलए मामला कथित चावल घोटाले से जुड़ा हो सकता है। बता दें कि रानू साहू 2010 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।

    कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के परिसरों की भी ली तलाशी

    रानू साहू के अलावा ईडी की टीम ने प्रदेश कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के परिसरों की भी तलाशी ली। तलाशी अभियान के दौरान ईडी टीमों को सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है। ईडी ने शुक्रवार को रायपुर के देवेंद्र नगर में अग्रवाल और साहू के परिसरों की तलाशी ली। ईडी की एक और टीम कोरबा नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडे के ठिकाने पर देखी गई।

    सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को 2,000 करोड़ के शराब घोटाले की जांच का दिया था निर्देश

    छापेमारी के दौरान सीआईएसएफ जवानों ने किसी को भी घर के अंदर नहीं जाने दिया। मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया गया और फिर ईडी की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। 18 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को 2,000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की गहन जांच करने का निर्देश दिया था।

    कोयला उगाही घोटाले में 51.40 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

    इससे पहले बीते महीने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में हुए अवैध कोयला उगाही घोटाले में 51.40 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। ईडी के अनुसार, 90 अचल संपत्तियां, लग्जरी वाहन, आभूषण और नकदी आईएएस रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी, विधायक देवेंद्र यादव और चंद्रदेव प्रसाद राय, आरपी सिंह, विनोद तिवारी और राम गोपाल अग्रवाल की है।

    170 करोड़ रुपये की संपत्ति भी कुर्क

    जांच के दौरान, सूर्यकांत तिवारी के साथ उपरोक्त व्यक्तियों के वित्तीय संबंधों का प्रत्यक्ष प्रमाण स्थापित किया गया था और पीएमएलए 2002 के तहत कुर्की की कार्यवाही के लिए अपराध की आय या समकक्ष संपत्ति के स्तर से बनाई गई संपत्ति की पहचान की गई थी। ईडी सूर्यकांत तिवारी, आईएएस समीर विश्नोई और सौम्या चौरसिया, सुनील अग्रवाल और अन्य की 170 करोड़ रुपये की संपत्ति भी कुर्क कर चुकी है।

    Chhattisgarh coal scam ED IAS officer Ranu Sahu IAS Ranu Sahu arrested Raipur Ranu Sahu
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमणिपुर में जारी हिंसा को रोकने के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा मार्मिक पत्र, कहा- आदिवासी भाइयों-बहनों पर बर्बरता निंदनीय
    Next Article चतरा : असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल पर प्रतिबंधित मांस फेंक दी चेतावनी, गांव में तनाव का माहौल

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.