Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 1:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर में सावन के पहले दिन एक लाख से ज्यादा कांवरियों ने उठाया जल, हजारों ने किया जलार्पण
    झारखंड

    देवघर में सावन के पहले दिन एक लाख से ज्यादा कांवरियों ने उठाया जल, हजारों ने किया जलार्पण

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर। महादेव के प्रिय सावन महीने की शुरूआत मंगलवार को गयी। देवघर बाबा नगरी में भक्तों का उत्साह नजर आने लगा है। यहां कांवरियों की भीड़ दिखने लगी है। सुल्तानगंज में पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट पर एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। बाबा अजगैवीनाथ मंदिर में भी हजारों श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।

    कई प्रदेश के कांवरिया गंगा जल लेकर बाबाधाम जाने के लिए सुल्तानगंज पहुंचे हैं। केसरिया वस्त्र धारी शिव भक्तों और बोल बम के जयकारे से सुल्तानगंज का माहौल पूरी तरह बोल बम के रंग में रंग गया है। लगभग एक लाख कांवरिया ने गंगा जल लेकर बाबाधाम को प्रस्थान किया।

    कांवरियों के स्वागत के लिए हर जगह अस्थायी दुकान खुल चुकी हैं। जिला प्रशासन ने कांवरियों की सुख-सुविधा के लिए कई इंतजाम किये हैं। हालांकि, आनन-फानन की व्यवस्था से ही कांवरियों को संतुष्ट रहना पड़ेगा। प्रशासन ने हर साल की तरह इस साल भी शौचालय, पेयजल, रोशनी, सफाई, ठहराव, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की व्यवस्था की है। अजगैवीनाथ मंदिर सज-धज कर तैयार है। कांवरियों का जत्था आना शुरू हो चुका है।

    गंगा घाट पर नेपाल, दार्जिलिंग, बंगाल, आसाम सहित बिहार-झारखंड के कांवरिया का जत्था सुल्तानगंज पहुंचा। सभी कांवरिया गंगा में डुबकी लगाने के बाद पूजा-अर्चना कर बाबाधाम पैदल यात्रा पर निकले।अजगैवीनाथ मंदिर घाट पर कांवरिया को जल भरने में परेशानी हुई। कांवरियों ने बताया कि पक्की घाट पर व्यवस्था थोड़ी अच्छी है। अजगैवीनाथ मंदिर घाट कच्चा घाट है। यहां गंगा स्नान में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घाट पर फिसलन है। जल लेकर गंगा से बाहर निकलना मुश्किल है।

    श्रावणी मेला के दौरान आने वाले कांवरिया में सेल्फी का क्रेज बढ़ रहा है। हर दिन दूर-दूर से पहुंचे कांवरिया गंगा तट व जल भरने के बाद मोबाइल से सेल्फी ले रहे हैं। गुजरात के कांवरिया मनोहर पासवान ने बताया कि सेल्फी एक यादगार के लिए लिया जाता है।

    चार जुलाई से 31 अगस्त तक श्रद्धालु अरघा के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। स्पर्श पूजा बंद होगी। 31 अगस्त को अरघा हटाने के बाद स्पर्श पूजा फिर से शुरू होगी। 19 वर्षों के बाद मलमास के कारण इस बार श्रावणी मेला दो माह का है। आठ सोमवारी का अद्भुत संयोग भी है। श्रावणी मेला के बीच में ही मलमास मेला का शुभारंभ होगा।

    सावन महीना का पहला पक्ष चार जुलाई से 16 जुलाई और दूसरा पक्ष 17 अगस्त से 31 अगस्त तक होगा। मलमास मेले में उत्तर-प्रदेश और मध्य प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है। यूपी के कांवरिए संगम घाट से जल लाकर लाकर बाबा को चढ़ाते हैं। इसलिए पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दोगुना श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। कांवरियों की भीड़ को देखते हुए पंडा धर्मरक्षिणी सभा ने मलमास मेले में अरघा नहीं लगाने की मांग की है।

    शीघ्रदर्शनम् का सिस्टम बदला, महिलाओं की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए बने फीडिंग रूम, श्रावणी मेले में शीघ्र दर्शनम् पास 250 की जगह 500 रुपये में मिलेगा। रविवार और सोमवार को व्यवस्था बंद रहेगी। अब शीघ्रदर्शनम कूपन के लिए पुरोहितों द्वारा बार-बार फॉर्म भरने की झंझट खत्म कर दी गई है। बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के निकास दरवाजे के समीप अरघा लगाया जाएगा। इसमें वे अपना बाबा पर अर्पित होते हुए स्क्रीन में देख सकेंगे।

    कतार में लगने वाले कांवरियों को अगर स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां होगी, तो उनके लिए इसीजी की व्यवस्था की है। नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स व बाबा मंदिर ट्रामा सेंटर में डिजिटल ईसीजी मशीन उपलब्ध रहेगी। ईसीजी की रिपोर्ट ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के मोबाइल में आ जाएगी, इसके बाद डॉक्टर की सलाह पर इलाज की व्यवस्था होगी

    कतार में खड़े कांवरियों को उमस भरी गर्मी से बचाव के लिए नेहरू पार्क से लेकर मंदिर के संस्कार मंडप तक मिस्ट कूलिंग सिस्टम की व्यवस्था रहेगी। इससे पानी का फव्वारा नहीं, बल्कि फॉग निकलेगा, जो पूरे माहौल को ठंडा कर देगा।

    #Jharkhand News awan in Deoghar Devghar Baba city Kanwariyas. one lakh Kanwariyas raised water Thousands of devotees
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र : धुले में दो वाहनों को टक्कर मारते हुए होटल में घुसा ट्रक, 10 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
    Next Article झामुमो केंद्रीय कमिटी की बैठक शुरू, लोकसभा चुनाव समेत कई मुद्दों पर हो रही चर्चा

    Related Posts

    चाईबासा

    भाजपा नेता बड़कुंवर गागराई ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- हो निष्पक्ष जांच

    June 17, 2025
    झारखंड

    राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 17, 2025
    झारखंड

    गुमला में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी, दो महिलाएं गिरफ्तार

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा नेता बड़कुंवर गागराई ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- हो निष्पक्ष जांच

    June 17, 2025

    राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 17, 2025

    इजरायली हवाई हमले में ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ अली शादमानी मा’रे गए

    June 17, 2025

    गुमला में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी, दो महिलाएं गिरफ्तार

    June 17, 2025

    इंडिगो फ्लाइट में मिली बम की धमकी, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.