Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»मनोरंजन»प्रकाश झा ने कहा, बेहतर प्रदर्शन के लिए कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई जरूरी नहीं
    मनोरंजन

    प्रकाश झा ने कहा, बेहतर प्रदर्शन के लिए कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई जरूरी नहीं

    Team JoharBy Team JoharNovember 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    पणजी: मशहूर फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने कहा है कि उन्होंने अपनी नयी फिल्म ‘परीक्षा’ में यह संदेश देने का प्रयास किया है कि यह जरुरी नहीं है कि कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ा लिखा छात्र ही अच्छा प्रदर्शन करेगा।

    प्रकाश झा ने यूनीवार्ता से बातचीत करते हुए कहा “उनकी इस फिल्म में एक संदेश है कि यह जरुरी नहीं है कि कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ा लिखा छात्र ही बेहतर प्रदर्शन कर सकता है, हमारे समाज की यह धारणा है कि बच्चे को एक अच्छे कॉन्वेंट स्कूल में प्रवेश लेना चाहिए क्याेंकि उन स्कूलों में ही सब कुछ संभव है। यह फिल्म इसी परिपेक्ष्य में बनाई गई है और यह दर्शाने का प्रयास किया गया है कि ऐसा कुछ नहीं है और इस बात को अभिनेता संजय सूरी ने अपनी भूमिका से बखूबी साबित किया है।”

    उन्होंने कहा “ फिल्म में दिखाया गया है कि केवल सत्य और ईमानदारी की जीत होती है। फिल्म में एक बच्चा अपने पिता को सिखाता है कि सच अपने आप में बहुत बड़ी चीज है।”

    करीब 14 फीचर फिल्मों का निर्माण – निर्देशन करने वाले तथा 25 से अधिक डॉक्यूमेंटरी फिल्म बनाने वाले दस राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रकाश झा को उम्मीद है कि लोग इस फिल्म को पसंद करेंगे।

    उन्होंने कहा “मुझे आशा है कि लोग इस फिल्म को पसंद करेंगे। यह फिल्म एक गरीब और असहाय पिता पर आधारित है जो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वह अपने लड़के के सपने पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करता है। लड़के की माँ हमेशा अपने बेटे की पढ़ाई के बारे में सोचती है। वे जानते है कि अगर उनकी जिंदगी में कोई सुधार आयेगा ताे उनके बच्चे की पढ़ाई से आयेगा। फिल्म की कहानी इस बात पर आधारित है कि एक पिता अपने बेटे को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए किस हद तक जा सकता है।

    आईएफएफटी के 50वें संस्करण में भारतीय पैनोरमा (फीचर फिल्म्स) में फिल्म ‘परीक्षा’ को दिखाया जा रहा है।

    #Entertainment news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअक्षय कुमार ने कहा, करीना संग काम करना वाइल्ड पिकनिक सा अनुभव
    Next Article रेहना पंडित ने कहा, मेहनत के बूते हासिल किया जा सकता है मनचाहा मुकाम

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    चाईबासा

    चाईबासा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौ’त, रेलवे ट्रैक पर मिले श’व से सनसनी

    May 26, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.