Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»रेहना पंडित ने कहा, मेहनत के बूते हासिल किया जा सकता है मनचाहा मुकाम
    मनोरंजन

    रेहना पंडित ने कहा, मेहनत के बूते हासिल किया जा सकता है मनचाहा मुकाम

    Team JoharBy Team JoharNovember 25, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    लखनऊ : जानी मानी टीवी एक्ट्रेस रेहना पंडित का मानना है कि अभिनय की दुनिया में कड़ी मेहनत के बल पर मनचाहा मुकाम हासिल किया जा सकता है।

    ‘बबलू हैप्पी है’ और ‘फाइनल एक्जिट’ जैसी फिल्मो के बूते रूपहले पर्दे पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी रेहना ने रविवार को कहा “ मैं कड़ी मेहनत पर भरोसा करती है और इंडस्ट्री में मिलने वाले हर मौके को संजीगदी के साथ परवान चढाना चाहती हूं। फिर चाहे वह टेलीविजन हो या फिर बालीवुड में चांस का मिलना हो। ”

    जमाई राजा और मनमोहनी समेत नौ टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुकी अभिनेत्री ने कहा “ मेरी नजर में कलाकार के जीवन में टर्निंग प्वाइंट जैसा कोई लफ्ज नहीं होता। मै खुशकिस्मत हूं कि अब तक करीब पांच साल के करियर में मुझे अलग अलग भूमिकाओं को निभाने का मौका मिला, फिर चाहे वह रोमांटिक रोल हो या निगेटिव किरदार। वर्ष 2014 में बबलू हैप्पी है से मुझे बालीवुड में ब्रेक मिला और इसी बीच लोकप्रिय टीवी धारावाहिक जमाई राजा में उन्हे बगैर आडीशन के छोटी सी भूमिका आफर की गयी। ”

    उन्होने कहा “ मनमोहिनी में निगेटिव किरदार के बावजूद दर्शक उनसे प्यार कर रहे हैं। ऐसा कम ही होता है कि निगेटिव किरदार को दर्शकों को प्यार मिले। उम्मीद है कि जी रिश्ते अवॉर्ड्स में मुझे अपनी प्रतिभा का इनाम मिलेगा। ”

    रेहाना और टीवी अभिनेता शगुन पांडे ने नवाब नगरी में जी रिश्ते अवार्डस के लिये दर्शकों को ट्रैवल किट बांटी और उन्हें अपने साथ जश्न-ए-पुर के वैकेशन पर चलने के लिए आमंत्रित किया। दोनो ने अम्बेडकर पार्क और रूमी दरवाजा समेत शहर के कई स्मारकों का भ्रमण किया और विशेश्वर नाथ रोड स्थित शर्मा जी की मशहूर चाय के स्टाॅल पर भी गये लज़ीज कबाब का लुत्फ भी उठाया।

    राजा जी पुरम स्थित एक सोसाइटी में उन्होंने ढोल की बीट्स पर डांस किया और दर्शकों से खुलकर बातचीत की और उनके साथ कुछ मस्ती भरे गेम्स भी खेले। ज़ी रिश्ते अवॉर्ड्स का प्रसारण रविवार 29 दिसंबर को ज़ी टीवी पर किया जायेगा।

    #Entertainment news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रकाश झा ने कहा, बेहतर प्रदर्शन के लिए कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई जरूरी नहीं
    Next Article तापसी पन्नू आने वाली फिल्म कृष 4 में सुपर वुमन बनना चाहती हैं

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026
    Latest Posts

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.