Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कुख्यात नक्सली प्रद्युमन शर्मा का खास सहयोगी आनंदी पासवान गिरफ्तार, अब टेरर फंडिंग मामले में एक-एक राज खोलेगी एनआईए
    झारखंड

    कुख्यात नक्सली प्रद्युमन शर्मा का खास सहयोगी आनंदी पासवान गिरफ्तार, अब टेरर फंडिंग मामले में एक-एक राज खोलेगी एनआईए

    Team JoharBy Team JoharJune 28, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए को झारखंड में नक्सल में एक और बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने आनंदी पासवान उर्फ आनंद पासवान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आनंदी पासवान पूर्व में गिरफ्तार 25 लाख के इनामी मगध जोन के प्रमुख रहे प्रद्युमन शर्मा का खास सहयोगी है। एनआईए झारखंड में टेरर फंडिंग मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार आनंदी पासवान से पूछताछ में एनआईए को कई जानकारियां मिली है। सत्यापन के लिए एनआईए अब फंडिंग करने वालों को तलाश रही है। ताकि, परत दर परत पूरे मामले का खुलासा किया जा सकें। गिरफ्तार आनंदी पासवान बिहार के अरवल जिले का रहने वाला है।

    एनआईए की करवाई में अब तक चार लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
    एनआईए की रांची शाखा ने इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पूर्व में प्रद्युमन शर्मा के अलावा उसका बेटा तरुण कुमार व सहयोगी अभिनव उर्फ गौरव और अब आनंद पासवान की गिरफ्तारी हो चुकी है। 20 जनवरी 2023 को एनआईए ने दो आरोपियों पर चार्जशीट भी कर दी थी। एनआईए को जांच के दौरान जानकारी मिली थी कि जेल में बंद माओवादी प्रद्युमन शर्मा उर्फ साकेत उर्फ कुंदन के इशारे पर ही उसके सहयोगी योगेंद्र रविदास, नागेंद्र गिरी अभिनव उर्फ गौरव और बिट्टू उर्फ धनंजय पासवान व अन्य ने मिलकर माओवादी के मगध जोन को फिर से मजबूत करने का प्रयास कर रहे थे। योगेंद्र रविदास व नागेंद्र गिरी माओवादियों के मारक दस्ते के सदस्य हैं। जबकि अभिनव उर्फ गौरव उर्फ बिट्टू हथियार सप्लायर था। जिसे बाद में एनआईए ने गिरफ्तार किया था। यह सभी अपने दस्ते को मजबूत करने के लिए लेवी व रंगदारी की वसूली कर रहे थे। ताकि उससे हथियार और आईईडी बनाने का सामान आदि खरीद सकें।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअदाणी फॉउंडेशन के मुफ्त नेत्र जांच शिविर में 39 मरीजों को मिला निःशुल्क चश्मा
    Next Article 28 जून का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.