Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»उत्तर प्रदेश : मैनपुरी में घर में सो रहे पांच लोगों को उतारा मौत के घाट, आरोपी ने भी की खुदकुशी
    देश

    उत्तर प्रदेश : मैनपुरी में घर में सो रहे पांच लोगों को उतारा मौत के घाट, आरोपी ने भी की खुदकुशी

    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शनिवार को घर में सो रहे पांच लोगों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मैनपुरी के किशनी थाना इलाके के गांव गोकुलपुरा में गांव का रहने वाले शिववीर सिंह के भाई की बरात इटावा से लौट कर आई थी।

    रात खाना खाने के बाद शिववीर ने अपने सगे भाई भुल्लन, सोनू, उसकी पत्नी, अपने बहनोई और दोस्त की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी। आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी वार किया था। मामी को भी चोट लगी है। हत्या के कारण का पता नहीं चला है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार और कई थानों की फोर्स गांव पहुंची।

    ग्रामीणों के अनुसार गांव के रहने वाले सुभाष का पुत्र शिववीर नोएडा में कंप्यूटर सेंटर का संचालन करता था। शुक्रवार को उसके छोटे भाई सोनू की बरात इटावा से लौटी थी। रात में सोनू और उसकी नवविवाहित पत्नी सोनी मकान की छत पर सो रहे थे। छोटा भाई भुल्लन, भाई का दोस्त दीपक निवासी फिरोजाबाद, बहनोई सौरभ निवासी गांव हवेलिया थाना किशनी और अन्य स्वजन नीचे सोए हुए थे। रात घर में नाच-गाने का कार्यक्रम चलता रहा। बाद में सभी लोग सो गए। रात करीब तीन बजे शिववीर ने पहले छत पर सो रहे सोनू और उसकी पत्नी सोनी की गड़ासा से प्रहार कर हत्या कर दी। फिर भाई भुल्लन, भाई के दोस्त दीपक, बहनोई सौरभ की भी हत्या की।

    अपनी पत्नी डौली और पिता सुभाष चंद्र को गड़ासा मारकर घायल कर दिया। चीत्कार सुन स्वजनों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो भाग कर घर के पीछे गया और खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी : पेड़ से लटका युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article बिहार : ठाकुरगंज-बहादुरगंज के बीच मेची नदी पर निर्माणाधीन पुल का पाया धंसा

    Related Posts

    देश

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को जजों से भी ज्यादा कानूनी सुरक्षा मिली है : सुप्रीम कोर्ट

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    “आज मैं सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं”: हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चार राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग, बंगाल में सियासी हलचल तेज; AJUP विधायक हुमायूं कबीर हिरासत में

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का मार्च शुरू, हाथ में दिखी तख्ती- ‘Gyanesh, It’s Done Bro’

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CEC के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 17 छात्र और पत्रकार बरी, कोर्ट ने कहा– ‘युवा हैं, पूरा करियर आगे है’

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.