Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : ठाकुरगंज-बहादुरगंज के बीच मेची नदी पर निर्माणाधीन पुल का पाया धंसा
    बिहार

    बिहार : ठाकुरगंज-बहादुरगंज के बीच मेची नदी पर निर्माणाधीन पुल का पाया धंसा

    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पार निर्माणाधीन पुल के धंसने के मामला अभी पूरी तरह ठंडा भी नहीं पड़ा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई पर ठाकुरगंज से बहादुरगंज के बीच मेची नदी पर निर्माणाधीन पुल का पाया धंस गया। नेपाल और पश्चिम बंगाल को बिहार से जोड़ने वाली अररिया-गलगलिया सड़क का चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसमें कई पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है।

    ठाकुरगंज-बहादुरगंज के बीच गौडी गांव के पास मैसी नदी पर छह स्पेन वाला एक पुल बन रहा है, इसके बीच का पाया शुक्रवार को धंस गया।

    बिहार में अभी पूरी तरह बारिश भी शुरू नहीं हुई है, उससे पहले ही पुल धंसने के बाद इसका निर्माण कर रही कम्पनी जीआर इंफ्रा कंपनी के कार्यों पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। अभी इस सड़क पर कई पुलों का निर्माण होना है।

    94 किलोमीटर लंबी अररिया-गलगलिया सड़क पर दो पैकेज में काम होना है। पहले पैकेज में, जहां गलगलिया से बहादुरगंज के बीच काम है, वहीं दूसरे पैकेज में बहादुरगंज से अररिया के बीच निर्माण होना है।

    इस योजना में करीब 1546 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। इस मामले में एनएचएआई, पूर्णिया के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पुल पर अभी यातायात शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पुल धंसने की सूचना के बाद जांच की जा रही है।

    इधर, किशनगंज के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि उन्हे भी इसकी सूचना मिली है। पुल का एक पाया धंसा है। उन्होंने कहा इस पुल का निर्माण कार्य एनएचएआई द्वारा एक कंपनी से करवाई जा रही है, जो भी कारवाई की जानी है उनकी ओर से किया जाना है।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश : मैनपुरी में घर में सो रहे पांच लोगों को उतारा मौत के घाट, आरोपी ने भी की खुदकुशी
    Next Article खूंटी : बमरजा गांव के पास सड़क दुर्घटना में राजमिस्त्री की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.